होम / टेक / अब Qualcomm करेगी छंटनी, टेक क्षेत्र की नौकरियों में जारी है कटौती!

अब Qualcomm करेगी छंटनी, टेक क्षेत्र की नौकरियों में जारी है कटौती!

क्वालकॉम (Qualcomm) द्वारा अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती किये जाने के बारे में घोषणा की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोविड महामारी (Covid-19) के बाद से ही पूरी दुनिया में छंटनी का दौर जारी है. साथ ही दुनिया भर में तेजी से पैर पसार रही टेक इंडस्ट्री में भी लगातार छंटनी का दौर जारी है. अब स्मार्टफोन की चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) को लेकर एक काफी महत्त्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि चिप बनाने वाली कंपनी द्वारा भी छंटनी किये जाने के बारे में विचार किया जा रहा है. 

Qualcomm करेगी 1258 कर्मचारियों की छंटनी 
हाल ही में क्वालकॉम (Qualcomm) द्वारा अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती किये जाने के बारे में घोषणा की गई है. आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं जिनमें दावा किया जा रहा था कि मेटा (Meta) के द्वारा एक बार फिर छंटनी की जा सकती है. रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार क्वालकॉम (Qualcomm) द्वारा सैन-डिएगो (San Diego) और कैलिफोर्निया स्थित  सैंटा क्लारा (Santa Clara) में मौजूद अपने ऑफिसों में 1258 पोजीशन्स की कटौती की जायेगी और इस बात की जानकारी कैलिफोर्निया एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट से मिली है. 

खत्म हो जायेंगी 750 से ज्यादा भूमिकाएं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्वालकॉम (Qualcomm) द्वारा की जा रही इस छंटनी की वजह से कंपनी के इंजीनियरिंग क्षेत्र में 750 से ज्यादा भूमिकाएं खत्म हो जायेंगी और इनमें डायरेक्टर से लेकर तकनीशियन तक की भूमिकाएं शामिल हैं. इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अन्य कटौतियां आतंरिक टेक्निकल स्टाफ और अकाउंटिंग स्टाफ में की जायेंगी. माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा इस छंटनी की शुरुआत दिसंबर के मध्य से हो सकती है. 

कब होगी कटौती?
कैलिफोर्निया के नियमों के तहत ही कंपनी को फाइलिंग करनी होगी और इसी वजह से छंटनी का यह दौर दिसम्बर में शुरू होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं. कंपनी द्वारा की जा रही कटौती के संबंध में निभाये जा रहे ये दायित्व अन्य किसी स्थान पर लागू नहीं होते और इनका संबंध केवल कैलिफोर्निया से है. आसान शब्दों में कहें तो कंपनी को फाइलिंग के लिए सिर्फ कैलिफोर्निया में आवेदन करना होगा अन्य जगहों पर नहीं, और इसीलिए कैलिफोर्निया के मुकाबले अन्य जगहों पर कंपनी द्वारा की गई कटौती थोड़ी जल्दी हो सकती है. 
 

यह भी पढ़ें: Infosys में क्‍यों लगातार कम हो रही है कर्मचारियों की संख्‍या, दूसरी तिमाही में हुई और कमी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

13 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

16 hours ago