होम / टेक / Oppo Reno 9 सीरीज लॉन्च, फीचर सहित जानिए किस मॉडल की कितनी कीमत

Oppo Reno 9 सीरीज लॉन्च, फीचर सहित जानिए किस मॉडल की कितनी कीमत

Oppo Reno 9 सीरीज के तीनो मॉडल्स Oppo Reno 9, Oppo Reno 9 Pro और Oppo Reno 9 Pro+ का बेसब्री से इंतजार था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 9 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है. इस सीरीज में तीन फोन हैं- Oppo Reno 9, Oppo Reno 9 Pro और Oppo Reno 9 Pro+. Oppo Reno 9 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर चलता है, जबकि Oppo Reno 9 Pro मीडियाटेक डाइमेंशन 8100-मैक्स पर चलता है. वहीं, Oppo Reno 9 Pro+ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर पर चलता है. तीनों हैंडसेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं.

Oppo Reno 9 के फीचर
Oppo Reno 9 गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है. इस फोन के 3 मॉडल्स हैं: 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB. तीनों मॉडल की कीमत की बात करें तो ये क्रमश: भारतीय रुपये के अनुसार 28,600 रुपये, 30,900 रुपये और 34,300 रुपये है.

इसमें 1080x2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन है. इसके अलावा डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया हुआ है. रियर कैमरे के बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर है, जबकि सेकेंडरी लेंस 2MP का है. इसके अलावा इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Oppo Reno 9 Pro के फीचर्स
Oppo Reno 9 Pro के 16GB + 256GB मॉडल की कीमत करीब 40 हजार रुपये है है, जबिक 16GB + 512GB मॉडल की कीमत लगभग 43,500 रुपये है. इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.7 इंच FHD+ OLED है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500mAh की है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा रियर कैमरे में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है, जबकि 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Oppo Reno 9 Pro+ के फीचर्स
Oppo Reno 9 Pro+ दो मॉडल्स में उपलब्ध है: 16GB+256GB और 16GB+512GB. 16GB+256GB मॉडल की कीमत 45,700 रुपये है, जबकि 16GB+512GB मॉडल की कीमत 50,300 रुपये है. यह फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.7 इंच FHD+ AMOLED है. Oppo Reno 9 Pro+ में 4,700mAh की बैट्री है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा रियर में 50MP का प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर है, जबकि 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर है. इस डिवाइस में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा है.

VIDEO : WhatsApp का आया नया Self-Chat फीचर, कैसे करें यूज


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago