✕

होम / टेक / OnePlus 10R पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 10,000 रुपये हुए कम!

OnePlus 10R पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 10,000 रुपये हुए कम!

यदि आप फोन बदलने की सोच रहे हैं, तो OnePlus 10R को बेहद कम कीमत में अपना बना सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप OnePlus 10R खरीदना चाहते हैं, तो यह शानदार मौका है. क्योंकि ये दमदार स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) पर बहुत कम कीमत में उपलब्ध है. बैंक कार्ड इंसेंटिव और फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इस 5G फोन को 30,000 रुपए के आसपास अपना बना सकते हैं. OnePlus 10R को भले ही 2022 में रिलीज किया गया था, लेकिन ये अब भी खरीदने लायक फोन है. 

Flipkart पर है ये ऑफर 
वनप्लस 10R फ्लिपकार्ट पर 30,798 रुपए में उपलब्ध है. यह 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इसके अलावा, यदि आप ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही कुछ अन्य डील भी हैं, जिनसे इस स्मार्टफोन की कीमत 30 हजार से कम हो जाएगी. बता दें कि OnePlus के इस 5G फोन को शुरुआत में भारत में 38,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था. इस लिहाज से देखें तो आज आपको ये काफी सस्ता मिल रहा है. 

Amazon पर इतनी है कीमत
वहीं, Amazon पर OnePlus का ये फोन 34,999 रुपए में उपलब्ध है, लेकिन इस पर 4,000 रुपए का डिस्काउंट भी है. इससे 10R की कीमत घटकर 30,999 रुपए हो जाती है. इसके लिए बस कूपन पर क्लिक करके आवेदन करें, और छूट की राशि भुगतान पृष्ठ पर दिखाई देगी. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपए की अतिरिक्त छूट भी है, जिससे स्मार्टफोन का प्राइज घटकर 28,999 रुपए हो जाता है.

10R का स्पेसिफिकेशन 
वनप्लस 10R सामान्य उपयोग के लिए एक बेहतर 5G फोन है. इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है. फोन का 120Hz रिफ्रेश रेट सामान्य 60Hz डिस्प्ले की तुलना में एक स्मूथ स्क्रॉलिंग अनुभव प्रदान करता है. इस फोन के साथ आपको 80W फास्ट चार्जर मिलता है, जो 5,000mAh की बैटरी को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है. इसमें Corning® Gorilla® ग्लास इस्तेमाल किया गया है. इसका मेन कैमरा 50MP और अल्ट्रा-वाइड कैमरा 8MP का है. जबकि फ्रंट कैमरा 16MP का दिया हुआ है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

14 minutes ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

4 minutes ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

10 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

23 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

20 hours ago