✕

होम / टेक / दो ईयरबड्स लॉन्च करेगा Nothing, खुद कंपनी ने एक्स पर पोस्ट कर बताए इनके नाम

दो ईयरबड्स लॉन्च करेगा Nothing, खुद कंपनी ने एक्स पर पोस्ट कर बताए इनके नाम

18 अप्रैल को Nothing का नया प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने अपने ऑफशियल एक्स हैंडल पर प्रोडक्ट और उसके लॉन्च को लेकर खुलासा किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नथिंग (Nothing) जल्द ही अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. पहले कंपनी ने खुलासा नहीं किया था कि आखिर वह किसी प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी, लेकिन अब कंपनी ने यह सस्पेंस खत्म कर दिया. कंपनी ने खुद अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट नथिंग ईयर (Nothing Ear ) और नथिंग ईयर ए (Nothing Ear a)  लॉन्च की घोषणा की है. तो आइए हम आपको बताते हैं इस इन ऑडियो प्रोडक्ट की लॉन्च डेट और उसके फीचर की जानकारी देते हैं.

इस दिन लॉन्च होंगे प्रोडक्ट

यह डिवाइस 18 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे. विशेष रूप से नथिंग ईयर ए सीरीज के साथ आने वाला यह पहला ऑडियो प्रोडक्ट होगा. आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपना पहला ए सीरीज स्मार्टफोन नथिंग फोन तो ए लॉन्च किया है.  लॉन्च की घोषणा करते हुए नथिंग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि 2021 में उन्होंने ऑडियो के साथ नथिंग की शुरुआत की और अपने पहले प्रोडक्ट के बाद से अपने ऑडियो प्रोडक्ट सूट में हर नए एडिशन के साथ अपने डिजाइन और इंजीनियरिंग को लगातार रिफाइन किया है. 2024 वह साल है जब कंपनी दो नए प्रोडक्ट के साथ नथिंग ऑडियो के नए वर्जन का अनावरण कर रही है, जो 3 साल के डिजाइन और इनोवेशन की मेहनत को दर्शाता है. 18 अप्रैल 2024 को नथिंग ईयर और नथिंग ईयर ए का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइए.

नए ईयर बर्ड में क्या होगा खास

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये नए प्रोडक्ट रिवाइज्ड नॉइज्ड कैंसिलेशन के साथ प्रीमियम होंगे. नथिंग यह भी कंफर्म कर चुका है कि ईयर में सेरेमिक ड्राइवर होगा और नए ड्राइवर को शामिल करने से TWS साउंड को अधिक ट्रिप्स और क्लियर बनाने में मदद मिलेगी. TWS 45db तक के नॉइस कैंसिलेशन का भी सपोर्ट करेगा, जोकि ईयर 2 से 5db अधिक है. इसके अलावा ईयर ए ब्रैंड का एक किफायती ऑडियो उत्पाद होगा, जो प्राइस सेंसिटिव ग्राहकों के लिए होगा. नथिंग के अपकमिंग ईयरबड्स के साथ एक इनोवेटिव डिजाइन लाने की उम्मीद है, हालांकि सिंगल व्हाइट ईयरबड के स्टेम की झलक को छोड़कर, अब तक कुछ भी सामने नहीं आया है.

जनवरी में लॉन्च हुआ था ईयर 2

बता दें, नथिंग ने जनवरी में ईयर टू को लांच किया था, जिसकी कीमत 10,000 से कम थी. नथिंग ईयर 2 ईयरबड्स का साइज पिछले मॉडल के समान 11.6 एमएम है, लेकिन साउंड को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने से दो चेंबर के साथ एक नया डिजाइन दिया था. इसमें डुअल कनेक्शन का सपोर्ट भी था, साथ ही नथिंग ईयर टू एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट भी था. आप नथिंग एक ऐप पर हियरिंग टेस्ट पेपर अपनी खुद की साउंड प्रोफाइल भी बना सकते हैं. कॉल के लिए ईयरबड्स आवाज को क्लियर बनाने और बैकग्राउंड को रोकने के लिए क्लियर वॉइस तकनीक और एआई नॉइस रिडक्शन का यूज करते हैं. नथिंग का कहना है कि ईयर टू एमसी बंद होने पर फुल चार्ज में 36 घंटे तक चल सकता है और अगर आप जल्दी में है तो सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में या 8 घंटे की प्ले टाइम दे सकता है 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

4 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

5 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

5 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

10 hours ago