होम / टेक / JIO TRUE 5G अब इन दो शहरों में भी लॉन्च, जानिए कितनी मिल रही स्पीड

JIO TRUE 5G अब इन दो शहरों में भी लॉन्च, जानिए कितनी मिल रही स्पीड

'JIO वेलकम ऑफर' के उपयोगकर्ताओं को 1 Gbps+ स्पीड तक अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Mumbai: छह शहरों, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नाथद्वारा में Jio True-5G सेवाओं के सफल बीटा-लॉन्च के बाद Jio अब इन सर्विसेज का विस्तार करने जा रहा है. Jio True-5G को नेक्स्ट फेज के अंतर्गत 10 नवंबर को अब बेंगलुरु और हैदराबाद में लॉन्च कर दिया गया.

फेज वाइज लॉन्च हो रहा Jio True-5G
आपको बता दें कि Jio अपनी True-5G सेवाओं को फेज वाइज देश के अलग-अलग शहरों में लॉन्च कर रहा है, जिससे बेस्ट कस्टमर एक्सपीरियंस को सुनिश्चित किया जा सके. JioTrue5G को देश के 6 शहरों के लाखों यूजर्स यूज कर चुके हैं और वे इससे काफी संतुष्ट हैं. Jio कस्टमर से बराबर फीडबैक भी ले रही है, जिसकी मदद से विश्व स्तरीय 5G नेटवर्क तैयार किया जा रहा है.

10 नवंबर से ही हो गई शुरुआत
10 नवंबर से बेंगलुरू और हैदराबाद के जियो यूजर्स को 'JIO WELCOME OFFER' के जरिए आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 Gbps+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का अनुभव कर सकें.

यूजर्स को कितनी मिल रही स्पीड
Jio यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 500 Mbps से लेकर 1 Gbps की स्पीड का आनंद उठा रहे हैं और बिना रुकावट के हाई क्वालिटी डेटा का उपयोग कर रहे हैं. Jio True-5G ही सबसे बेहतर 5G नेटवर्क क्यों है, उसके पीछे ये हैं कारण:

1. Jio का True5G सबसे उन्नत 5G नेटवर्क के साथ स्टैंड-अलोन 5G आर्किटेक्चर है, जिसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता शून्य है.

2. यह 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है.

4 कंपनियों ने हिस्सा लिया था
गौरतलब है कि 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रकिया में 4 कंपनियों ने हिस्सा लिया था. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी डेटा नेटवर्क्स. इन चारों कंपनियों के सामने 10 बैंड्स के कुल 72 GHz स्पेक्ट्रम को ब्लॉक पर रखा गया था, जिनकी कुल कीमत 4.3 लाख करोड़ रुपए थी. नीलामी के पहले दिन 5G स्पेक्ट्रम के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, लेकिन बोली के आखिरी दिन सरकार को तीन राउंड की बोली में सिर्फ 43 करोड़ रुपये ही मिले.

71 परसेंट स्पेक्ट्रम बेचने में कामयाब
अगर देखा जाए तो सरकार मात्रा के हिसाब से 71 परसेंट स्पेक्ट्रम बेचने में कामयाब रही, लेकिन कीमत के हिसाब से उसे 4.3 लाख करोड़ रुपये का सिर्फ 35 परसेंट ही मिला. 10 बैंड में सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए बोलियां मंगवाईं थी, लेकिन 600 MHz, 800 MHz, 2300 MHz के लिए बोलियां नहीं मिलीं. करीब 75 परसेंट बोलियां 3300 MHz और 26 GHz के लिए थीं, बाकी 700 MHz के लिए आईं.

किसको क्या मिला 
स्पेक्ट्रम की होड़ में चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी मारी मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने. रिलायंस जियो ने 24,740 MHz 5G स्पेक्ट्रम खरीदा, जिसकी कीमत 88,078 करोड़ रुपये. रिलायंस जियो ने 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz, 26 GHz के लिए स्पेक्ट्रम खरीदा है. 

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago