होम / टेक / खराब हुआ पुराना IPhone तो नहीं होगा रिपेयर, इन डिवाइस को नहीं मिलेगा अब हार्डवेयर सपोर्ट

खराब हुआ पुराना iPhone तो नहीं होगा रिपेयर, इन डिवाइस को नहीं मिलेगा अब हार्डवेयर सपोर्ट

Apple ने अपने दो पुराने आईफोन मॉडल्स को पुराने प्रोडक्ट की लिस्ट में शामिल कर दिया है. अब ग्राहक इन्हें एप्पल स्टोर से रिपेयर नहीं करा सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप एप्पल के फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. पुराने आईफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने नया ऐलान किया है. कंपनी ने अपने आईफोन को लेकर नया अपडेट जारी किया है. इसके अनुसरा इन डिवाइस को अप्रचलित और पुराने उत्पादों की लिस्ट में जोड़ा गया है. तो चलिए आपको बताते हैं ये कौन से मॉडल्स हैं, जिनमें खराबी आने के बाद अब आप रिपेयर नहीं करा पाएंगे. 

पुराने प्रोडक्ट की लिस्ट में आ गए ये आईफोन 
एप्पल हर साल अपने ग्राहकों के लिए नए आईफोन लॉन्च करता है. बीते साल कंपनी ने iPhone 15 Series लॉन्च की थी, वहीं अब ग्राहक बेसब्री से iPhone 16 Series का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एप्पल ने अपने ग्राहकों को एक झटका दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने iPhone 6 Plus और iPad mini 4 के लिए नया ऐलान किया है. इन दोनों ही डिवाइस को कंपनी ने अप्रचलित और पुराने उत्पादों की लिस्ट में जोड़ दिया है.

नहीं मिलेगी ये सुविधा
अप्रचलित लिस्ट में मॉडल को जोड़ने से मतलब है कि कंपनी अब इन प्रोडक्ट की कोई जिम्मेदारी नहीं लेगी. इन डिवाइस का लाइफ स्पैन कंपनी की ओर से खत्म माना गया है. इन फोन के यूजर डिवाइस में किसी तरह के हार्डवेयर की परेशानी आने पर फोन को एप्पल से रिपेयर नहीं करवा सकेंगे. साथ ही इन मॉडल को एप्पल ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर के जरिए हार्डवेयर सपोर्ट और रिपेयर की सुविधा नहीं मिलेगी.

कब लॉन्च हुए थे ये मॉडल
बता दें, iPhone 6 Plus को कंपनी ने iPhone 6 के साथ ही लॉन्च किया था. इस फोन को कंपनी ने सितंबर 2014 में लॉन्च किया था. iPhone 6 Plus को कंपनी ने 2016 में बंद कर दिया था और 2019 में इसके लिए सपोर्ट भी बंद कर दिया गया था. वहीं, iPad mini 4 को कंपनी ने 2015 में लॉन्च किया था. इस टैबलेट को कंपनी ने पुराने उत्पादों की लिस्ट में एड किया है. हालांकि, इस डिवाइस को रिपेयर करने की सुविधा ग्राहकों के पास अगले दो वर्षों तक ही रहेगी. वहीं, iPhone 6 को 2 वर्ष पहले ही पुराने उत्पादों की लिस्ट में एड कर दिया गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago