होम / टेक / सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं AI से बनीं फेक फोटो और वीडियो, ऐसे करें पहचान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं AI से बनीं फेक फोटो और वीडियो, ऐसे करें पहचान

सोशल मीडिया पर कई सिलेब्रिटीज की AI से बनीं फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं. आप कई टेक्नोलॉजी और सामान्य तरीकों से इन फेक फोटो और वीडियो की पहचान कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल मीडिया पर  इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स से बनीं तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. इनमें नेताओं से लेकर फिल्मी सितारे, स्पोर्ट्समैन आदि सिलेब्रिटीज की फोटो भी शामिल हैं. अगर आपको इनमें कौन-सी एआई की मदद से तैयार की गई फोटो और वीडियो की पहचान करनी है, तो इसे आसानी से पहचाना जा सकता है. तो आईए हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताते हैं, जिनसे आप इन्हें पहचान सकते हैं.

सिलेब्रिटीज की फोटो वीडियो हो रही वायरल

एआई टूल्स का प्रयोग हर क्षेत्र में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए हो रहा है. वहीं, इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर गलत इन्फॉर्मेशन फैलाने के लिए भी किया जा रहा है. आए दिन हमें व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई जनरेटेड कंटेंट वायरल होते रहते हैं. वायरल हो रहे इन कंटेंट में बॉलीवुड सलेब्स, स्पोर्ट्समैन और नेताओं के फोटो वीडियो शामिल होते हैं. AI जनरेटेड कंटेंट की आसानी से पहचान की जा सकती हैं.

1.सोर्स की पहचान- कोई भी वीडियो या फोटो एआई से बनी है या नहीं इसकी पहचान ऑरिजनल सोर्स से कर सकते हैं. इसके लिए आप गूगल इमेज सर्च की मदद ले सकते हैं. इसके साथ ही दूसरे इमेज सर्च टूल्स जैसे TinEye और Yandex की भी मदद ली जा सकती है. यहां इमेज अपलोड कर आपको इससे जुड़े रिजल्ट दिखाई देंगे. इससे आप इमेज के सोर्स का पता कर सकते हैं. अगर इमेज इंटरनेट पर पहले मौजूद नहीं होगी तो रिजल्ट नहीं मिलेंगे.

2.फोटो के बैकग्राउंड को ध्यान से देखें - एआई की मदद से बनी फोटो को ध्यान से देखेंगे तो आपको इनका बैकग्राउंड काफी ब्लरी और अधूरा नजर आएगा. इसे जूम करके देखेंगे तो आप अंतर साफ देख पाएंगे. ऐसा इस वजह से होता है कि एआई सिर्फ फोटो बनाने में मुख्य ऑब्जेक्ट पर ही फोकस करता है. यही कारण है कि बैकग्राउंड को देखकर आप ऐसी फोटोज को आसानी से पहचान सकते हैं.

3.डिस्क्रिप्शन या वॉटरमार्क - एआई से बनी फोटो में वॉटरमार्क होता है. ध्यान से देखने पर आप इसकी पहचान इससे कर सकते हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई जनरेटेड वीडियो या फोटो शेयर किया हो तो इसके कीवर्ड,  टैग या डिस्क्रिप्शन को पढ़कर आप यह जान सकते हैं कि इसे एआई  से बनाया गया है या नहीं.

 4. हावभाव और बारीकियां - एआई से तैयार किए फोटो और वीडियो को ध्यान से देखें तो हावभाव और बारीकियों को देखकर इनकी पहचान करवाई जा सकती है. फोटो- वीडियो में व्यक्ति की आंखे,  दांत,  बाल और शरीर के दूसरे अंगों की बनावट में गड़बडी से एआई जनरेटेड फोटो और वीडियो की पहचान की जा सकती है. एआई से बनी फोटो और वीडियो में अक्सर ऑब्जेक्ट एक दूसरे से मैश-अप रहते हैं.

5. एआई-डिटेक्शन टूल्स - एआई से बनी फोटो और वीडियो को पहचानने के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट वीडियो ऑथेंटिकेटर, एआई और नॉट जैसे टूल्स की मदद ले सकते हैं. इसके साथ ही गूगल क्रोम ब्राउजर पर कई एक्सटेंशन भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago