होम / टेक / HCL Tech कर्मचारियों को सुनाने वाली है अच्छी खबर, लेकिन केवल इन्हें ही मिलेगा फायदा!  

HCL Tech कर्मचारियों को सुनाने वाली है अच्छी खबर, लेकिन केवल इन्हें ही मिलेगा फायदा!  

आईटी कंपनी HCL Tech जल्द ही अपने कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का तोहफा दे सकती है, लेकिन सभी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज आईटी कंपनी HCL में काम करने वालों के लिए अच्छी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय तक टालने के बाद आखिरकार HCL Tech, वित्त वर्ष 24 (FY24) के लिए अपनी वेज रिव्यूइंग प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. हालांकि, वेतन वृद्धि केवल जूनियर कर्मचारियों की ही होगी. मिड और सीनियर मैनेजमेंट लेवल के स्टाफ की सैलरी वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ाने का कंपनी का कोई प्लान नहीं है. इसकी वजह है अनिश्चितता भरा कारोबारी माहौल. 

90% को मिलेगा फायदा
रिपोर्ट्स में HCL के चीफ पीपुल ऑफिसर रामचंद्रन सुंदरराजन के हवाले से बताया गया है कि वेतन वृद्धि को एक तिमाही के लिए टालने के बाद अब हम अक्टूबर से पे रिवीजन पर आगे बढ़ेंगे. हालांकि, मिड और सीनियर लेवल मैनेजमेंट के लिए FY24 में वेतन वृद्धि नहीं होगी. लेकिन कंपनी के 90% कर्मचारियों का इसका लाभ मिलेगा, यानी उनकी सैलरी रिवाइज होगी. वैरिएबल पेआउट को लेकर सुंदरराजन ने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों को उनके निर्धारित वैरिएबल पे अमाउंट का करीब 85% प्राप्त होगा। तिमाही वैरिएबल Pay कर्मचारी की सालाना सैलरी का 3 प्रतिशत है और इस तिमाही में कर्मचारियों को क्वार्टरली वैरिएबल पे मिलेगा.

बेहतर हुई आर्थिक सेहत
वहीं, कंपनी की आर्थिक सेहत की बात करें, तो FY24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में HCL Tech का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 9.92% बढ़कर 3,833 रुपए रहा. जबकि अप्रैल-जून तिमाही में यह 3,534 करोड़ रुपए था. इसी तरह, जुलाई-सितंबर ​तिमाही में HCL Tech की आय तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 26,672 करोड़ रुपए हो गई है. जो जून तिमाही में 26,296 करोड़ थी. नतीजों से उत्साहित कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago