होम / टेक / HCL Tech ने मिलाया SAP से हाथ, Generative AI को मिलेगा बढ़ावा!

HCL Tech ने मिलाया SAP से हाथ, Generative AI को मिलेगा बढ़ावा!

HCL टेक (HCL Technologies) SAP के साथ मिलकर ऐसे सोल्यूशंस विकसित करेगा जो कारोबारों को बेहतर परिणाम और तेजी भी प्रदान करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IT क्षेत्र की जानी-मानी कंपनियों SAP और HCL टेक (HCL Technologies) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में कंपनी ने घोषणा कर जानकारी दी है कि कंपनी ने SAP के साथ साझेदारी की है ताकि वह जनरेटिव AI को अपनाए जाने और इसके इनोवेशन से संबंधित कामों को बढ़ावा दे सके. आइये जानते हैं कि इस पार्टनरशिप की बदौलत जनरेटिव AI के क्षेत्र में हमें क्या बदलाव देखने को मिलेंगे.

SAP और HCL टेक की साझेदारी
HCL टेक ने एक रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि HCL टेक (HCL Technologies) SAP के साथ मिलकर ऐसे सोल्यूशंस विकसित करेगा जो विभिन्न कारोबारों को बेहतर परिणाम और कारोबार को बदलने में तेजी भी प्रदान करेंगे. SAP के साथ साझेदारी में HCL टेक जनरेटिव AI के लिए ऐसे केसों का एक भंडार तैयार करना चाहता है जो SAP के सोफ्टवेयर को ध्यान में रखकर बनाए गए होंगे. इन केसों से SAP के क्लाउड सोल्यूशंस अपने कस्टमर्स को जनरेटिव AI के माध्यम से SAP के सोल्यूशंस की क्षमता के बारे में जानने में मदद करेंगे. 

HCL बनाएगा डेडिकेटेड AI सेंटर
रिलीज में कहा गया है कि SAP के बिजनेस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न उद्योगों तक HCL टेक की इंजिनीयरिंग और अनुभव को पहुंचाया जाएगा ताकि HCL टेक ऐसे इनोवेटिव सोल्यूशन बना सके जो कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि कर सकें, काम करने के तरीके को सुविधापूर्ण बना सके, एप्लीकेशन को विकसित कर सके और कारोबार की प्रक्रिया को अनुकूल बना सके. HCL टेक अलग से एक डेडिकेटेड जनरेटिव AI सेंटर बनाने के बारे में भी विचार कर रहा है और इस सेंटर का प्रमुख काम जनरेटिव AI और SAP के बिजनेस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के माध्यम से उद्योग-आधारित सोल्यूशन विकसित करना होगा.

सोल्यूशन की मदद से बढ़ाएंगे अपनी क्षमता
कंपनी द्वारा  जारी की गई रिलीज में यह भी कहा गया है कि इन सोल्यूशंस की मदद से क्लाइंट्स SAP बिजनेस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों का इस्तेमाल करके अपनी क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं और जल्द से जल्द इन सोल्यूशंस को अपना सकते हैं. इतना ही नहीं, इन उपकरणों में लो-कोड और नो-कोड क्षमताएं भी मौजूद होंगी. इसके साथ ही रिलीज में यह भी कहा गया है कि ये सोल्यूशंस विभिन्न कारोबारों को टेक्नोलॉजी संबंधित आवश्यक फंक्शन भी प्रदान करवा पायेंगे.
 

यह भी पढ़ें: Ayodhya के मुरीद हुए Amitabh Bachchan, 14.5 करोड़ में खरीदा जमीन का टुकड़ा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

19 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

19 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

20 hours ago