होम / टेक / Vivo, Oppo समेत हर चीनी कंपनी को मिला भारत सरकार से ऐसा आदेश, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Vivo, Oppo समेत हर चीनी कंपनी को मिला भारत सरकार से ऐसा आदेश, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

भारत सरकार द्वारा यह सभी बातें शाओमी (Xiaomi), ओप्पो (Oppo), रियलमी (Realme), और विवो (Vivo) जैसी कंपनियों को कही गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार बहुत ही तेजी के साथ आत्मनिर्भर बनने की तरफ काम कर रही है और इसी प्लान के तहत कई बड़े फैसले भी लिए जा रहे हैं. हाल ही में भारत सरकार ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों के संबंध में भी ऐसा ही एक बड़ा फैसला लिया है जो आपको चौंका सकता है. 

भारत सरकार ने क्या कहा?
दरअसल भारत सरकार ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों से कहा है कि वह भारतीय इक्विटी पार्टनर्स को अपने ऑपरेशंस में शामिल करें. इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने कंपनियों से यह भी कहा है कि वह कंपनी के प्रमुख पदों यानी CEO (Chief Executive Officer), COO (Chief Operating Officer), CFO (Chief Financial Officer), CTO (Chief Technical Officer) के लिए भी भारतीय एग्जीक्यूटिव्स को ही नियुक्त करें.

आत्मनिर्भरता को दिया जाए बढ़ावा
इस संबंध में हाल ही में एक मीटिंग की गई थी और इस मीटिंग में शामिल लोगों की मानें तो भारतीय बिजनेस को बढ़ावा देने के मकसद से भारत सरकार ने कंपनियों को कहा है कि वह केवल भारतीय कॉन्ट्रैक्ट निर्माताओं को ही चुनें और क्षेत्रीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ ‘जॉइंट-वेंचर’ करें और देश में निर्यात को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें और क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मिलकर काम करें.

कौन सी कंपनियों थीं शामिल?
इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा कंपनियों को देश के कानून और नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है और टैक्स से न भागने के लिए भी कहा गया है. भारत सरकार द्वारा यह सभी बातें शाओमी (Xiaomi), ओप्पो (Oppo), रियलमी (Realme), और विवो (Vivo) जैसी कंपनियों को कहा गया है. माना जा रहा है कि ICEA (भारतीय सेलुलर और इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन) भी इस मीटिंग में शामिल थी और यह मीटिंग MeitY (सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय) द्वारा आयोजित की गई थीं.

कम हुआ चीन से आने वाले सामान
अगर पिछले कुछ समय की बात करें तो भारत के आयात में चीन के हिस्से में काफी कमी देखने को मिली है. वाणिज्य मंत्रालय की मानें तो 2021-22 में भारतीय आयातों में चीन का कुल हिस्सा 15.43% हुआ करता था जो 2022-23 में कम होकर मात्र 13.79% रह गया है. इसके साथ वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान खासकर अप्रैल से लेकर फरवरी के बीच चीन से आयात किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक मामल में सालाना आधार पर लगभग 2 बिलियन डॉलर्स की कमी देखने को मिली है. 
 

यह भी पढ़ें: प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों से फिर पीछे छूटा LIC, जानिए क्या है वजह?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago