होम / टेक / Google ने फैन्स को दिया सरप्राइज, जल्द लॉन्च होगा Pixel Fold!

Google ने फैन्स को दिया सरप्राइज, जल्द लॉन्च होगा Pixel Fold!

Google ने अपने फैन्स को सरप्राइज देते हुए पहले ही इस फोन की एक झलक को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक से बढ़कर एक नयी टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है जिनसे यूजर्स का अनुभव बहुत ही खास और जिंदगी बहुत ही आसान बनती जा रही है. फोल्डिंग स्मार्टफोन्स भी इन्हीं नई और एक्साइटिंग टेक्नोलॉजी में से एक हैं. जहां अभी तक मार्केट में Oppo, Samsung, Huawei, और Xiaomi जैसी कंपनियों के फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन्स देखने को मिलते थे वहीं अब Google ने भी अपने नए फोल्डिंग स्मार्टफोन Google Pixel Fold के साथ इस मार्केट में कदम रख लिया है. 

Google ने हटाया नए डिवाइस से पर्दा
वैसे तो Google को इस नए स्मार्टफोन से 10 मई के दिन Google I/O (Google इनपुट/आउटपुट) इवेंट के दौरान पर्दा हटाना था, लेकिन Google ने अपने फैन्स को सरप्राइज देते हुए पहले ही इस फोन की एक झलक को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है. फिलहाल इस डिवाइस की कीमत और इसके फीचर्स को लेकर भी कंपनी ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन Google द्वारा किये गए इस ट्वीट में हमें नए Pixel Fold की झलक जरूर देखने को मिलती है. Google द्वारा किये गए ट्वीट में यह भी बताया गया है कि इस फोन को 10 मई को लॉन्च कर दिया जाएगा. इससे Pixel फैन्स को बहुत ही बेसब्री से 10 मई का इन्तजार रहेगा. 

 

क्या पहले लीक किये गये फीचर्स होंगे शामिल?
विडियो में आपको Google Pixel Fold की जो झलक देखने को मिलती है वो बिलकुल वैसी ही है जैसी पहले लीक की गयी फोटो में देखने को मिली थी. अगर स्मार्टफोन लीक की गयी फोटो जैसा दिखता है तो बहुत हद तक मुमकिन है कि इस फोन के फीचर्स भी लीक में देखने को मिले फीचर्स जैसे ही हों. अगर लीक हुए फीचर्स की बात करें तो फोन में आपको 5.8 इंच की सेकंड्री स्क्रीन देखने को मिलती है जबकि फोन को अनफोल्ड करने पर यानी खोलने पर जो स्क्रीन आपको देखने को मिलेगी वह 7.6 इंच की हो सकती है. डिजाईन की बात करें तो Pixel फोनों के ट्रेडमार्क की तरह कैमरा वाईजर आपको फोन के बाहरी हिस्से पर देखने को मिलेगा. 

कैसा होगा नया कैमरा सेटअप?
ट्विटर पर साझा की गयी विडियो को देखकर हम ये कह सकते हैं कि फ़ोन को एक बार में देखकर ही कोई भी पहचान सकता है कि यह Pixel फोन है. विडियो देखकर एक और बात जो साफ हो जाती वो ये है कि Google इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल करेगा और बहुत हद तक मुमकिन है कि तीसरे कैमरे का लैंस एक Periscope लेंस होगा जो हमें Samsung के Galaxy S23 Ultra में भी देखने को मिलता है. 

कितनी होगी इस फोन की कीमत? 
बाकी सभी कंपनियों के फोल्डिंग स्मार्टफोन्स की कीमत अक्सर काफी प्रीमियम साइड पर राखी जाती है ऐसे में यह जान लेना भी जरूरी है कि Google Pixel Fold को अपना बनाने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे? वैसे तो अभी इस फोन की कीमत को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Google भी अन्य कंपनियों की तरह इस फोन को काफी प्रीमियम कीमत पर ही लॉन्च करेगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस फोन की कीमत Samsung के Z Fold4 की कीमत के आस पास ही हो सकती है जो लगभग 1 लाख 55 हजार रुपये है. 
 

यह भी पढ़ें: Apple के लिए भारत हो रहा जरूरी, चीन से टूट रही है दोस्ती?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago