होम / टेक / Twitter पर 'ब्लू टिक' के लिए फिलहाल नहीं देना होगा $8! मस्क ने क्यों बदला प्लान?

Twitter पर 'ब्लू टिक' के लिए फिलहाल नहीं देना होगा $8! मस्क ने क्यों बदला प्लान?

रोलआउट में देरी करने का फैसला यूजर्स से वेरिफिकेशन के लिए फीस लेने के फैसले के रूप में आया है, जिसे लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Twitter पर ब्लू टिक की पेड सर्विस फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सूत्रों के हवाले से छपी खबरों के मुताबिक कंपनी ने अमेरिका में मिड टर्म चुनावों के खत्म होने तक इसे टालने का फैसला किया है. 

पेड ब्लू टिक अभी नहीं!
Twitter ने अभी कुछ दिन पहले ही iOS के लिए ऐप का एक अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है, जिससे जो यूजर्स ब्लू टिक चाहते हैं उन्हें मंथली सब्सक्रिप्शन के जरिए ये सुविधा दी जाएगी, लेकिन इसके ठीक एक दिन बाद ये खबर आ रही है कि Twitter ने फिलहाल इस प्लान को रोक लिया है. Twitter अपने इस प्लान के जरिये प्लेटफॉर्म पर स्पैम को रोकना चाहती है.

इस नए वर्जन में यूजर्स को ब्लू टिक वेरिफिकेशन फीचर के लिए हर महीने $7.99 देने होंगे, हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल अबतक सिर्फ बड़े बड़े स्टार्स, बड़ी हस्तियों, बिजनेसमैन, बड़े पत्रकारों को ही दिया जाता था जिससे उनकी प्रमाणिकता साबित हो, लेकिन अब फीचर को कोई आम और खास व्यक्ति ले सकता है, बस इसके लिए सब्सक्रिप्शन फीस चुकानी होगी.

सेलेब्स का अनोखा विरोध
रोलआउट में देरी करने का फैसला यूजर्स से वेरिफिकेशन के लिए फीस लेने के फैसले के रूप में आया है, जिसे लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. इस फैसले के खिलाफ कई सेलेब्स ने शनिवार और रविवार को प्लेटफॉर्म पर खुद को ईलॉन मस्क के रूप में पेश किया और ब्लू टिक की खामियों का खुलासा किया, मस्क ने ऐसे कुछ अकाउंट्स को सस्पेंड भी कर दिया, जिसमें से कॉमेडियन और एक्ट्रेस कैथी ग्रिफिन का अकाउंट भी शामिल है, इसके अलावा कॉमेडियन सारा सिल्वरमैन, जिन्होंने हूबहू ईलॉन मस्क की प्रोफाइल को कॉपी कर लिया, उनकी फोटो तक उन्होंने कॉपी कर ली. बाद में कुछ ट्वीट करने के बाद कॉमेडियन ने अपना अकाउंट वापस से अपने नाम पर कर लिया. 

कुछ ऐसा ही काम टीवी एक्ट्रेस वैलेरी बरटीनेली ने भी किया, उन्होंने अपना अकाउंट नाम और फोटो बदलकर ईलॉन  मस्क रख लिया. उन्होंने ट्वीट के जरिए ये बताने की कोशिश की, कि ब्लूटिक का मतलब है आपकी पहचान वेरिफाई है, स्कैमर्स आपकी नकल नहीं कर सकते हैं, अब ये लागू नहीं होता है. बरटीनेली ने अपने ट्वीट में कई डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के सपोर्ट में ट्वीट और री-ट्वीट किए और हैशटैग चलाए - जैसे “VoteBlueForDemocracy” और “#VoteBlueIn2022.” इसके बाद एक्ट्रेस ने वापस अपनी प्रोफाइल का नाम बदलकर अपने नाम पर कर लिया, ये बदलते हुए उन्होंने लिखा कि- मेरा काम हो गया, जो बात मुझे रखनी थी मैंने रख दी. 

मस्क की चेतावनी
ये सब होने के बाद ईलॉन मस्क ने ट्वीट किया कि आगे भविष्य में Twitter हैंडल जो भी impersonate या किसी के बनने का अभिनय करेंगे उन्हें साफ साफ ‘parody’ लिखना पड़ेगा, नहीं तो उनके अकाउंट सस्पेंड कर दिये जाएंगे. उन्होंने आगे लिखा कि नाम में कोई भी बदलाव होने पर वेरिफाइड चेकमार्क टेम्पररी रूप से हटा लिया जाएगा. मस्क ने साफ साफ कहा कि अकाउंट सस्पेंड करने से पहले किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की जाएगी. 

VIDEO: अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

2 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

4 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago