होम / टेक / ICC World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लॉन्च हुआ Dream Cricket 2024

ICC World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लॉन्च हुआ Dream Cricket 2024

Dream Sports ने अपना पहला मोबाइल क्रिकेट गेम Dream Cricket 2024 लॉन्च कर दिया है. Dream Sports ड्रीम11 की पैरेंट कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan Cricket Match) से ठीक पहले Dream11 की पैरेंट कंपनी Dream Sports ने क्रिकेट प्रशंसकों को अच्छी खबर सुनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने भारत और पाकिस्तान में अपना पहला मोबाइल गेम Dream Cricket 2024 लॉन्च किया है. ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के तहत आज यानी 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है.

Play Store पर उपलब्ध 
Dream Cricket 2024 को Dream Sports के मालिकाना हक वाले गेमिंग स्टूडियो - ड्रीम गेम स्टूडियोज ने लॉन्च किया है. यह मोबाइल क्रिकेट गेम भारत और पाकिस्तान में फिलहाल Google Play Store पर ओपन बीटा वर्जन में उपलब्ध है. इसके iOS वर्जन पर काम चल रहा है और जल्द ही उसे भी लॉन्च किया जा सकता है. बता दें कि ड्रीम गेम स्टूडियोज ने इस साल अगस्त में मोबाइल गेम की शुरुआत की थी. ड्रीम स्पोर्ट्स ने अगस्त 2021 में मोबाइल गेम डेवलपर Rolocule Games को खरीदा था और इसके बाद इसकी Dream Game Studios के रूप में रीब्रांडिंग की गई.  

कुछ ऐसा है ये गेम
Dream Cricket 2024 में कई वर्तमान और पूर्व भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों के 3D रियलिस्टिक चेहरे हैं. यूजर्स विभिन्न गेम मोड और क्रिकेट लीग्स में बैटिंग और बॉलिंग कर सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने एक नया क्रिकेट वर्ल्ड कप गेम मोड भी पेश किया, जो यूजर्स को 10 अंतर्राष्ट्रीय टीमों में से एक के रूप में खेलने और Dream Cricket World Cup जीतने के लिए टूर्नामेंट में भाग लेने की सुविधा देता है. इसके अलावा, ड्रीम क्रिकेट 2024 में 'प्ले विद फ्रेंड्स' मोड भी दिया गया है. ड्रीम गेम स्टूडियोज का कहना है कि Dream Cricket 2024 रियलिस्टिक गेमप्ले, वॉयस कमेंट्री और 3D ग्राफिक्स के साथ भारत में अब तक आए सबसे एडवांस्ड AAA मोबाइल गेम्स में शामिल है. 
 


टैग्स इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago