होम / टेक / खुद को बचाने के लिए BSNL ने बनाया है ये धांसू प्लान, बस सरकार की मंजूरी का है इंतजार 

खुद को बचाने के लिए BSNL ने बनाया है ये धांसू प्लान, बस सरकार की मंजूरी का है इंतजार 

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपनी स्थिति में सुधार के लिए एक नई योजना तैयार की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी जमाने में टेलीकॉम सेक्टर पर सरकारी कंपनी BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड का कब्जा था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है. BSNL का यूजर बेस लगातार कमजोर हो रहा है और कंपनी के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब एक खास प्लान के साथ सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि BSNL ने नए ग्राहकों को आकर्षित करने और मौजूदा ग्राहकों को साथ जोड़े रखने के लिए एक योजना तैयार की है. कंपनी को बस सरकार की मंजूरी का इंतजार है.

सरकार से मांगी ये इजाजत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएनएल ने सरकार से 4G सर्विस के लिए वोडाफोन आइडिया (Vi) के 4G नेटवर्क के इस्तेमाल की इजाजत मांगी है. दरअसल, वोडाफोन आइडिया में सरकार की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है. इस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी करीब 33.1 प्रतिशत है. इसलिए BSNL ने सरकार को पत्र लिखकर वोडाफोन आइडिया के 4G नेटवर्क के इस्तेमाल की मंजूरी देने का आग्रह किया है. यदि सरकार की तरफ से BSNL के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाता है, तो कंपनी को अपनी बिगड़ती स्थिति को संभालने में कुछ मदद मिल सकती है.

इस तरह मिल सकती है मदद
बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने आईटी मिनिस्ट अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में एक पत्र लिखा है. इस पत्र में कहा गया है कि BSNL का नेटवर्क जहां मौजूद नहीं है वहां पर वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क को बीएसएनल द्वारा इस्तेमाल करने की छूट दी जानी चाहिए. BSNL का कहना है कि कंपनी के पास 4G सर्विस उपलब्ध नहीं है, इसके चलते यूजर्स दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर पर शिफ्ट हो रहे हैं. गौरतलब है कि जियो और एयरटेल द्वारा 5G सर्विस प्रदान की जा रही है, जबकि BSNL को 4G के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. नतीजतन इस सरकारी कंपनी के यूजर्स Jio और Airtel का रुख कर रहे हैं. बीएसएनएल का मानना है कि Vi के 4G नेटवर्क इस्तेमाल करने की अनुमति मिलने से वह देशभर में तेजी से 4G सर्विस रोलआउट कर पाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

7 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

4 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

5 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

6 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

13 hours ago