होम / अप्वाइंटमेंट / कंप्यूटर मार्केट में हुई बढ़त, Asus ने मजबूत की अपनी पीठ!

कंप्यूटर मार्केट में हुई बढ़त, Asus ने मजबूत की अपनी पीठ!

बिक्री में गिरावट होने के बावजूद भारतीय कंप्यूटर मार्केट में वृद्धि देखने को मिली है और Asus भी इसी वृद्धि और सफलता का एक हिस्सा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Asus एक ताईवानी टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसे अपने स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पावरफुल गेमिंग डिवाइस और पावरफुल लैपटॉप डिवाइसेज के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में Asus की भारतीय शाखा यानी Asus India ने Eric Ou को अपने सिस्टम्स ग्रुप के प्रेजिडेंट, डायरेक्टर और राष्ट्रीय हेड के रूप में नियुक्त कर दिया है. Asus के साथ 23 सालों तक विभिन्न क्षेत्रों और भूमिकाओं में काम करने के एक्सपीरियंस की वजह से Asus के ब्रैंड शेयर को बनाने में Eric Ou का अत्यंत महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है. 

नियुक्ति के पीछे की वजह 
साल 2022 के अंतिम क्वार्टर में बिक्री में गिरावट होने के बावजूद भारतीय कंप्यूटर मार्केट में वृद्धि देखने को मिली है और Asus भी इसी वृद्धि और सफलता का एक हिस्सा रहा है. Eric Ou की नियुक्ति के पीछे भारतीय मार्केट में Asus की बढ़ती हुई मौजूदगी है. अपनी लीडरशिप को मजबूत बनाने की दिशा में कंपनी द्वारा लिए गए इस कदम से भारतीय मार्केट, खासकर B2B (Buyer To Buyer) जैसे कमर्शियल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी में वृद्धि करने को लेकर कंपनी के वादे और जज्बे का पता चलता है.    

Asus का लक्ष्य
खुदको Asus इंडिया के राष्ट्रीय हेड और सिस्टम्स ग्रुप के प्रेजिडेंट और डायरेक्टर बनाये जाने के मौके पर Eric Ou ने कहा, हम कंज्यूमर, गेमिंग और एंटरप्राइज PC (पर्सनल कंप्यूटर) के क्षेत्र में मार्केट के प्रमुख ब्रैंड बनना चाहते हैं और Asus India के ऑपरेशंस की अध्यक्षता करने का मौका पाकर मैं खुदको बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमारा लक्ष्य हर भारतीय व्यक्ति को एक सार्थक टेक्नोलॉजी प्रदान करना है जिससे उनकी जिंदगी बेहतर बन सके और साथ ही उनकी क्षमता में भी वृद्धि कर सके. 

Asus करेगा सीमाएं पार
Eric Ou ने आगे कहा, हम अपने कंज्यूमर्स को एक अलग कस्टमर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं और साथ ही यह भी चाहते हैं कि हम एक ऐसा ब्रैंड बनायें जो हमारे कस्टमर्स की जरूरतों और उनकी विभिन्न जरूरतों के अनुरूप हो. हमें विश्वास है कि हमारे काम की श्रेष्ठता और हमारी टीम की क्षमता और स्किल्स के साथ हम सीमाओं को पार कर पायेंगे और अपने कंज्यूमर्स की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे.  

इनकी भी हुई नियुक्ति
Eric Ou के अतिरिक्त कंपनी ने Arnold Su और दिनेश शर्मा को भी नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए उन्हें वाईस प्रेजिडेंट बना दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां Arnold S इससे पहले कंज्यूमर और गेमिंग PC कैटेगरी के बिजनेस हेड हुआ करते थे, वहीं दिनेश शर्मा वाईस प्रेजिडेंट की भूमिका से पहले कमर्शियल PC और स्मार्टफोन्स के बिजनेस हेड की भूमिका निभा रहे थे. 
 

यह भी पढ़ें: अब Twitter के CEO नहीं रहेंगे Elon Musk, इनके हाथों में आएगी कमान 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

2 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 hour ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

2 hours ago