होम / टेक / Apple के लिए भारत हो रहा जरूरी, चीन से टूट रही है दोस्ती?

Apple के लिए भारत हो रहा जरूरी, चीन से टूट रही है दोस्ती?

लोगों की बढ़ती आय से खर्च करने की शक्ति भी बढ़ रही है और एप्पल 140 करोड़ लोगों के देश में कंपनी को ज्यादा तेजी से बड़ा करना चाहता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एप्पल (Apple Inc) के लिए भारत एक महत्त्वपूर्ण मार्केट बनता जा रहा है. हाल ही में एप्पल द्वारा मार्च के क्वार्टर के नतीजे जारी किये गए थे जिसके बाद एप्पल के CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) टिम कुक (Tim Cook) ने जोर देते हुए बताया कि जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश यानी भारत, कंपनी के लिए एक प्रमुख मार्केट के साथ-साथ एक बड़ा प्रोडक्शन बेस भी बनता जा रहा है. 

टिम कुक ने बार-बार किया भारत का जिक्र
हाल ही में एप्पल द्वारा भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले गए थे और इस दौरान एप्पल के अन्य अधिकारियों के साथ CEO टिम कुक भी भारत के दौरे पर थे. कंपनी द्वारा मार्च क्वार्टर के नतीजे जारी किये जाने के बाद एक कांफ्रेंस कॉल की गयी और इस कॉल के दौरान टिम कुक और उनके सहकर्मियों ने 20 से ज्यादा बार भारत का जिक्र किया. मार्च क्वार्टर के दौरान एप्पल ने भारत में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है. अगर एप्पल द्वारा रिलीज किये गए मार्च के नतीजों को देखा जाए तो यह साफ हो जाता है कि कंपनी की कुल वृद्धि के लिए भारत बहुत ज्यादा जरूरी है.

भारतीय मार्केट की अविश्वसनीय गति 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे जारी करने के बाद टिम कुक ने कांफ्रेंस कॉल पर कहा कि भारत के बहुत से लोग मिडल क्लास का हिस्सा बन रहे हैं और मुझे लगता है कि भारत इस वक्त एक बहुत ही जरूरी पॉइंट पर है. इतना ही नहीं टिम कुक ने कॉल पर मौजूद लोगों से यह भी कहा कि भारतीय मार्केट की गति बहुत ही तेज है और यह एक अविश्वसनीय रफ्तार से आगे बढ़ रही है. 

क्या चाहता है एप्पल?
भारत में लोगों की बढ़ती आय से उनके खर्च करने की शक्ति भी बढ़ रही है और एप्पल 140 करोड़ के इस देश में कंपनी को बड़ा बनाने की रफ्तार को और ज्यादा बढ़ाना चाहता है. इतना ही नहीं, इस वक्त दुनिया भर में स्मार्टफोन्स की सेल्स बहुत तेजी से बढ़ रही हैं और एप्पल इसी बात का फायदा उठाना चाहता है. मार्च के क्वार्टर के लिए जारी किये गए नतीजों में कंपनी ने भारत में की गयी कमाई का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च 2022 से लेकर मार्च 2023 तक कंपनी ने भारत में कुल 6 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 4 खरब रुपयों की भारी भरकम सेल्स की है.  

चीन पर कम निर्भरता चाहता है एप्पल?
जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश बनने के साथ ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा श्रम प्रदान करने वाला देश भी बन गया है. एप्पल भी इस महत्त्वपूर्ण पॉइंट पर आंख गड़ाए बैठा हुआ है. अमेरिका और चीन के बीच टेंशन बढ़ रही है जिसकी बदौलत एप्पल सहित सभी अमेरिकी कंपनियां चीन पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहती हैं. बहुत ही लम्बे समय से एप्पल के साथ बनी हुई उसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स ने पिछले कुछ समय के दौरान बहुत ही तेजी से भारत में भी फक्ट्रियां लगायी हैं. इससे यह साफ हो जाता है कि एप्पल चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है. 
 

यह भी पढ़ें:  क्या आप जानते हैं कौन देगा King Charles 3 के राज्याभिषेक का खर्चा?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

16 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

14 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

17 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

19 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

19 hours ago