होम / टेक / ऐसा क्या बड़ा करने जा रहा है OpenAI, Google को मिलेगी जोरदार टक्कर!

ऐसा क्या बड़ा करने जा रहा है OpenAI, Google को मिलेगी जोरदार टक्कर!

माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी OpenAI मई में होने वाले अपने एक इवेंट में एक बड़ी घोषणा कर सकती है. इससे गूगल को खतरा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के आने से तकनीकी जगत में लगातार नए बदलाव हो रहे हैं. ऐसे में अब ChatGPT बनाने वाली कंपनी ओपनआई OpenAI भी एक नई घोषणा करने वाली है. जानकारी के अनुसरा कंपनी अब सीधे Google को टक्कर देने की तैयारी कर रही है. तो चलिए जानते हैं ओपनएआई क्या नई घोषणा करने जा रहा है और ये गूगल को कैसे टक्कर देगा? 

गूगल सर्च इंजन को मिलेगी टक्कर
जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट की कंपनी OpenAI अपने नया सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. ये नया सर्च इंजन Google के सर्च इंजन को टक्कर दे सकता है. एक रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस महीने यानी मई में ही एक इवेंट की योजना बना रही है, जिसमें कुछ नई घोषणाएं की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार ये इवेंट 9 मई को हो सकता है, जिसमें ओपनएआई अपने नए सर्च इंजन की घोषणा कर सकता है.  आपको बता दें, सर्च इंजन के मामले में अब तक दुनियाभर में गूगल का वर्चस्व है लेकिन अब इसका तगड़ा कम्पीटिटर आने वाला है. 

इवेंट से पहले हुई कई भर्तियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनएआई द्वारा जनवरी में इन-हाउस इवेंट स्टाफ और इवेंट मार्केटिंग के लिए जोर शोर से भर्तियां की गई और पिछले महीने ही कंपनी ने एक इवेंट मैनेजर को भी नियुक्त किया है. ऐसे में इस इवेंट में ओपनएआई अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट का अनावरण कर सकता है. वहीं, अटकलें ये लगाई जा रही हैं कि इस इवेंट में ओपनएआई अपने नए सर्च इंजन की घोषणा कर सकता है. ओपनएआई का संभावित सर्च ऐप माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की पिछले साल ओपनएआई के GPT मॉडल को बिंग में इंटीग्रेट करके मेक गूगल डांस की घोषणा का रिजल्ट हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-कर्ज में डूबी इस कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, जिंदल भी कतार में, अब भागेंगे इसके शेयर?

माइक्रोसॉफ्ट बिंग पर काम कर सकता है OpenAI Search
जानकारी के अनुसार OpenAI एक वेब सर्च प्रोडक्ट डेवलप कर रहा है, जो संभावित रूप से Google के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा को बढ़ा रहा है. यह सर्विस कुछ हद तक माइक्रोसॉफ्ट बिंग (microsoft bing) के बुनियादी ढांचे का लाभ उठा सकती है. लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल ही में पॉडकास्ट में, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सर्च में लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) की क्षमता को स्वीकार किया. उन्होंने कहा था कि एलएलएम और सर्च का सही मेल अभी तक हासिल नहीं हुआ है और उन्हें इस चुनौती से निपटना अच्छा लगेगा, यह रोमांचक होगा. हालांकि, ऑल्टमैन ने केवल गूगल सर्च की नकल करने से बचने की OpenAI की इच्छा पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि उन्हें वर्तमान मॉडल उबाऊ लगता है. सवाल ‘बेहतर’ गूगल सर्च को बनाने के बारे में नहीं होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago