होम / टेक / 12 सितंबर को पहली बार उठेगा IPhone 15 से पर्दा, जानिए क्या होगा खास?

12 सितंबर को पहली बार उठेगा iPhone 15 से पर्दा, जानिए क्या होगा खास?

इस इवेंट के दौरान बहुत सी अन्य महत्त्वपूर्ण सूचनाएं और घोषणाएं भी हो सकती हैं लेकिन इस इवेंट का केंद्र iPhone 15 ही होगा.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

टेक कंपनियों में जिस तरह की दीवानगी और फैन-फॉलोविंग एप्पल (Apple) के लिए देखने को मिलती है, वो अन्य किसी कंपनी से कहीं ज्यादा कीमती और जबरदस्त है, साथ ही एप्पल भी अपने फैन्स का पूरा ध्यान रखता है. अब हाल ही में Apple ने 12 सितंबर को अपने ‘फॉल इवेंट’ (Fall Event) के आयोजन की घोषणा की है और माना जा रहा है की इस दौरान नए iPhone 15 (Apple iPhone 15) और अन्य कई डिवाइसों से इसी दिन पर्दा उठाया जाएगा. 

कब होगा एप्पल का फॉल इवेंट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल (Apple) द्वारा इस फॉल इवेंट (Fall Event) के लिए निमंत्रण भेझने भी शुरू कर दिए हैं. माना जा रहा है कि भारतीय समय के अनुसार 12 सितंबर को रात 10:30 बजे से इस इवेंट की शुरुआत होगी. इसके साथ ही वह पल भी आ गया है जिसका इंतजार एप्पल (Apple) फैन्स के साथ-साथ लगभग दुनिया के हर आदमी को होता है. हम एप्पल की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone15 के लांच के बारे में बात कर रहे हैं. वैसे तो इस इवेंट के दौरान बहुत सी अन्य महत्त्वपूर्ण सूचनाएं और घोषणाएं भी हो सकती हैं लेकिन इस इवेंट का केंद्र iPhone 15 का लॉन्च ही होगा. 

iPhone 15 के फीचर्स, डिजाईन एवं कीमत?
जहां तक iPhone 15 के डिजाईन का सवाल है, तो आपको बता दें कि नए iPhone 15 और iPhone 15 प्लस का डिजाईन iPhone 14 के जैसा ही हो सकता है. जहां iPhone 15 का डिजाईन, iPhone 14 के जैसा ही होने की उम्मीद है, वहीँ कुछ ऐसे ख़ास बदलाव भी होंगे जो इसे पिछले iPhone मॉडल्स से ज्यादा बेहतर बनाएंगे. माना जा रहा है की स्क्रीन में से नौच (Notch) को हटाकर, डायनामिक आइलैंड फीचर (Dynamic Island Feature) प्रदान किया जाएगा. आपको बता दें कि यह फीचर सबसे पहले iPhone 14 Pro में ही देखने को मिला था. इसके साथ ही माना जा रहा है कि लाइटनिंग पोर्ट को हटाकर एक USB-C पोर्ट प्रदान किया जा सकता है.  iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max जैसे प्रीमियम मॉडल्स में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज की कीमत 78,000 रुपए से लेकर 1 लाख 40 हजार रुपए के बीच हो सकती है.   

इवेंट में और क्या होगा खास? 
जहां एक तरफ यह पूरा इवेंट प्रमुख रूप से iPhone 15 के लांच को केंद्र में लेकर आयोजित किया जा रहा है, वहीँ इस इवेंट में कुछ अन्य बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. आपको बता दें कि iPhone 15 के साथ-साथ Apple Watch सीरीज में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल द्वारा स्मार्टवॉच की Series 9 से भी पर्दा उठाया जा सकता है. इसके साथ Apple अपनी मौजूदा वॉच सीरीज को भी कुछ बदलावों के साथ यूजर्स के सामने पेश कर सकता है. माना जा रहा है कि एप्पल स्मार्टवॉच की Series 9 में 41 और 45 मिलिमीटर वाली डिस्प्ले प्रदान की जा सकती है. एप्पल (Apple) के फल इवेंट को 12 सितंबर रात 10 बजकर 30 मिनट से apple.com या फिर एप्पल TV ऐप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही इस इवेंट को Youtube पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: ब्लॉक डील की खबर आते ही JFS के शेयरों में आया उछाल!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago