✕

होम / ऑटोमोबाइल / नई EMPS लागू होने के बाद बढ़ गए हैं ई स्कूटर के दाम, जानते हैं क्या है इनकी नई कीमत?

नई EMPS लागू होने के बाद बढ़ गए हैं ई स्कूटर के दाम, जानते हैं क्या है इनकी नई कीमत?

1 अप्रैल 2024 से नई इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) लागू हो चुकी है. इसके बाद लभगल सभी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर बेचने वाली कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की कीतमों में बढ़ोतरी कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के अंदर अप्रैल की शुरुआत से ही नई इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) लागू हो चुकी है. अब ग्राहकों को पहले की तरह ई स्कूटरपर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. इसी के चलते अब लोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक टू व्हीलर को खरीदना महंगा हो गया है. कंपनियों ने अलग अलग मॉडल के हिसाब से इनकी कीमतों में बदलाव किया है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि देश की टॉप इलेक्ट्रॉनिक टू व्हीलर कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बदलाव के साथ कितनी बढ़ोतरी की है?

एथर ने 3 से 16 हजार रुपये तक बढ़ाई कीमत
एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मॉडल की बात करें तो, एथर 450S की पुरानी कीमत 1.10 लाख रुपये थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इसकी नई कीमत 1.26 लाख रुपये हो गई है. यानी इसे खरीदना 16,000 रुपए तक महंगा हो गया है. एथर 450X 2.9kWh की पुरानी कीमत 1.38 लाख रुपये थी. अब इसकी नई कीमत 1.41 लाख रुपये हो गई है, यानी इसे खरीदना 3,000 रुपये तक महंगा हो गया है. एथर 450X 3.7kWh की पुरानी कीमत 1.45 लाख रुपये थी और अब इसकी नई कीमत 1.55 लाख रुपये हो गई है, यानी इसे खरीदना 10,000 रुपये तक महंगा हो गया है.

बजाज ने 8 से 12 हजार रुपये तक बढ़ाई कीमत 
बजाज चेतक अर्बन की पुरानी कीमत 1.15 लाख रुपये थी और अब इसकी नई कीमत 1.23 लाख रुपये हो गई है. यानी इसे खरीदना 8,000 रुपये तक महंगा हो गया है. वहीं, बजाज चेतक प्रीमियम की पुरानी कीमत 1.35 लाख रुपये थी और अब इसकी नई कीमत 1.47 लाख रुपये हो गई है, यानी आपको इसे खरीदने के लिए 12,000 रुपये तक भुगतान करना होगा. 

टीवीएस ई-स्कूटर की नई कीमतें
टीवीएस आईक्यूब की पुरानी कीमत 1.34 लाख रुपये थी. अब इसकी नई कीमत 1.37 लाख रुपये हो गई है. यानी इसे खरीदना 3,000 रुपए तक महंगा हो गया है. टीवीएस आईक्यूब S की पुरानी कीमत 1.40 लाख रुपये थी. अब इसकी नई कीमत 1.46 लाख रुपये हो गई है, यानी इसे खरीदना 6,000 रुपये तक महंगा हो गया है.

इसे भी पढ़ें-IPL 2024 : CSK के कप्तान Gaikwad ने बनाया ये रिकॉर्ड, कितना जानते हैं इन्हें आप?

विडा ई-स्कूटर की नई कीमतें
विडा V1 प्लस की पुरानी कीमत 1.15 लाख रुपये थी. अब इसकी नई कीमत 1.20 लाख रुपये हो गई है. यानी इसे खरीदना 5,000 रुपये तक महंगा हो गया है. विडा V1 प्रो की पुरानी कीमत 1.46 लाख रुपये थी. अब इसकी नई कीमत 1.50 लाख रुपये हो गई है, यानी इसे खरीदना 4,000 रुपये तक महंगा हो गया है.

इस कंपनी ने नहीं बढ़ाईं कीमतें
इन सबके बीच आपको ये बात जानकार राहत जरूर मिलेगी कि ओला ने फिलहाल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. कंपनी ने सभी स्कूटर की मौजूदा कीमतों को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार ओला अपने S1 लाइन-अप की कीमतों में चेंज्स करेगी. कंपनी कितनी बढ़ोतरी करेगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago