होम / टेक / Samsung के इस प्रोडक्ट को टक्कर देने को तैयार Apple, जानते हैं क्या है इसमें खास

Samsung के इस प्रोडक्ट को टक्कर देने को तैयार Apple, जानते हैं क्या है इसमें खास

Apple अपनी स्मार्ट रिंग के साथ स्रमार्ट ग्लासेस और इंडीग्रेटेड कैमरे वाले एयरपॉड्स लॉन्च  करने के लिए तैयार .Samsung की गैलेक्सी रिंग को देगी टक्कर देगी की Apple रिंग

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Samsung के बाद अब Apple भी अपनी स्मार्ट रिंग लॉन्च कर  सकता है. उम्मीद है कि Apple आर्टिफिशिलय इंटेलीजेंस (एआई) फीचर्स को प्रस्तुत करने के लिए स्मार्ट ग्लासेस (चश्मा)  और एकीकृत कैमरों के साथ अपने नए एयरपॉड्स भी लॉन्च करेगी. इससे संकेत मिलता है कि Apple बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. विशेष रूप से Apple वॉच और एयरपॉड्स जैसे उत्पाद इस कंपनी की कमाई में 10 प्रतिशत का योगदान देते हैं.

हेल्थ को ट्रैक करेगी Apple स्मार्ट रिंग

ब्लूमबर्ग्स मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार Apple फिटनेस रिंग में Apple वॉच की तरह ही हेल्थ को ट्रैक करने की संभावना है. जो उपयोगकर्ता घड़ी पहनना पसंद नहीं करते, वे स्वास्थ्य संबंधी फीचर्स के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं. यह छोटी सी रिंग आपके हाथों में पहने हुए दिखने में भी सुंदर लगेगी और लाभकारी भी होगी. इसमें Apple वॉच की तुलना में अधिक लंबे समय तक चलने वाली बैटरी की सुविधा भी मिल सकती है. रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि यह स्मार्ट रिंग Apple वॉच का एक सस्ता विकल्प हो सकती है, जो आईफोन के साथ जोड़े जाने पर स्वास्थ्य और फिटनेस डेटा को आसानी से सिंक कर सकता है. अगर यह रिंग मार्केट में आती है तो यह ओरा रिंग और सैमसंग की गैलेक्सी रिंग जैसी को टक्कर देगी.


स्मार्ट Apple एआर ग्लासेस (चश्मा) एयरपॉड्स को कर सकते हैं रिप्लेस

Apple विजन प्रो हेडसेट लॉन्च  के बाद अब Apple द्वारा नए एआर ग्लासेस  लॉन्च करने की भी उम्मीद है. इंटीग्रेटेड स्पीकर, एआई फीचर्स, हेल्थ फीचर्स और पर्यावरण की पहचान करने वाले कैमरे जैसे फीचर के साथ ये स्मार्ट ग्लासेस एयरपॉड्स का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. ये ग्लासेस मेटा के रे-बैन स्मार्ट ग्लासेस और अमेजन के इको फ्रेम्स के मुकाबले प्रतिस्पर्धा करेंगे. गुरमन की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ग्लासेस Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग डिवीजन के भीतर आइटी जांच की चरण में हैं इसलिए, अभी इन्हें रिलीज करने में काफी समय लग सकता है.

इंटीग्रेटेड कैमरे के साथ Apple एयरपॉड्स

जो लोग चश्मा पहनना पसंद नहीं करते, वे कैमरे और हेल्थ सेंसर वाले एयरपॉड्स का विकल्प चुन सकते हैं. पिछले वर्ष Apple ने यह पता लगाना शुरू किया कि वह एयरपॉड्स में कम-रिजाल्यूशन वाले कैमरा सेंसर को कैसे एकीकृत कर सकता है. कहा जा रहा है कि जब भी ये एयरपॉड्स रिलीज होंगे, तो ये लोगों की नियमित दिनचर्या की ओर ध्यान केंद्रित कराने में सहायक होंगे. उधर, Samsung बार्सिलोना, स्पेन में चल रहे एमडब्ल्यूसी 2024 इवेंट में गैलेक्सी रिंग नाम से अपनी पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने के लिए तैयार है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

7 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

4 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

5 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

7 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

7 hours ago