होम / टेक / मस्क का नया खुलासा! अब Twitter पर भी इतने मिनट का डाल सकते हैं Video, जानें कब से?

मस्क का नया खुलासा! अब Twitter पर भी इतने मिनट का डाल सकते हैं Video, जानें कब से?

उन्होंने बताया कि यह फीचर अगले महीने तक एप्लीकेबल हो जाना चाहिए. इस फीचर के साथ-साथ ब्लू टिक वालों को अगले महीने से मंथली शुल्क भी देना पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जब से ईलॉन मस्क आधिकारिक रूप से ट्विटर के मालिक बने हैं, तब से वे कर्मचारियों की बड़ी छंटनी के साथ-साथ फीचर्स और नियमों में भी कई बदलाव की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने सबसे पहले जो बदलाव किया, वो ब्लू टिक यानी ट्विटर पर आधिकारिक प्रोफाइल वालों के लिए किया. इसके अंतर्गत ब्लू टिक प्रोफाइल वाले यूजर्स से अब हर महीने लगभग 660 रुपये लिया जाएगा. हालांकि इसके बदले उन्हें कई स्पेशल फीचर्स की सुविधा दी जाएगी.

अब पोस्ट कर सकते हैं 42 मिनट का वीडियो
मस्क ने ट्विटर पर नई घोषणा करते हुए बताया है कि अब ब्लू टिक वाले यूजर्स ट्विटर पर 42 मिनट का 1080 रिजॉल्यूशन वाला वीडियो डाल सकेंगे. तो अब ट्विटर पर भी लंबा वीडियो अपलोड किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि यह फीचर अगले महीने तक एप्लीकेबल हो जाना चाहिए. इसका मतलब यह हुआ कि इस फीचर के साथ-साथ ब्लू टिक वालों को अगले महीने से मंथली शुल्क भी देना पड़ सकता है. इसके अलावा उन्होंने लोगों से यह भी पूछा है कि YouTube मोनेटाइजेशन वर्क कैसे करता है और ट्विटर इससे बेहतर और क्या कर सकता है?

 

छंटनी को लेकर मस्क ने क्या कहा
ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाले ईलॉन मस्क ने अपनी मजबूरी बताई है. ट्विटर के नए बॉस का कहना है कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि कंपनी घाटे में चल रही है, इसलिए वर्कफोर्स में 50% की कमी करना उनकी मजबूरी है. बता दें कि ट्विटर ने शुक्रवार से छंटनी की शुरुआत कर दी है. नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की लिस्ट में भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं.

कोई विकल्प नहीं था
मस्क ने कहा कि ट्विटर वर्कफ़ोर्स में कमी उनके लिए भी मुश्किल फैसला है, लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, ऐसे में खर्चों में कटौती के लिए छंटनी जरूरी थी. गौरतलब है कि मस्क के ट्विटर की कमान संभालने से पहले ही साफ हो गया था कि वो बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाले हैं.

3 महीने की सैलरी दी
ट्विटर के नए बॉस ने बताया कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, उन्हें तीन महीने की सैलरी दी गई है, जो कानूनी आवश्यकता से 50% अधिक है. ट्विटर के जिन भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, उसमें मार्केटिंग डिपार्टमेंट और कम्यूनिकेशन टीम से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा इंजीनियरिंग और सेल्स टीम के भी कुछ कर्मचारियों को भी बाहर करने की सूचना है.

VIDEO : सुनील शेट्टी ने आखिर क्यों दी इस एडटेक कंपनी को राहुल द्रविड़ बनने की सलाह?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

14 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

21 hours ago