होम / टेक / डिजिटल करेंसी से 28,000 करोड़ की ड्रग डील! जांच के घेरे में तीन डिजिटल असेट कंपनियां

डिजिटल करेंसी से 28,000 करोड़ की ड्रग डील! जांच के घेरे में तीन डिजिटल असेट कंपनियां

भारत की 7% से ज्यादा आबादी के पास डिजिटल करेंसी है. कोविड-19 महामारी फैलने के बाद वैश्विक स्तर पर क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: तीन डिजिटल असेट मैनेजमेंट कंपनियां (Digital Asset Companies) जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं. 28,000 करोड़ रुपये के अवैध ड्रग लेनदेन में इन कंपनियों की भूमिका की बात कही जा रही है. Financial Intelligence Unit (FIU) ने इसका खुलासा किया है. इस मामले में ये तीनों कंपनियां अब प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स विभाग के जांच के दायरों में आ गई हैं. 

28,000 करोड़ की ड्रग डील
ET में छपी खबर के मुताबिक एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, 'डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल ड्रग्स खरीदने और बेचने के लिए किया जाता था और इनमें से कुछ कंपनियों ने इसकी सुविधा दी "अब तक एजेंसी ₹28,000 करोड़ के लेनदेन को ट्रैक करने में कामयाब हुई है" ज्यादातर लेन-देन तीन डिजिटल असेट मैनेजमेंट कंपनियों के जरिये से किए गए थे और अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई थी. इस मामले में मनी लॉन्डिंग की आशंका जताई जा रही है, इसलिये ED को इससे जुड़ी जानकारियां भेजी गई हैं, और टैक्स चोरी के मामलों की जांच के लिये इनकम टैक्स विभाग को भी शामिल किया गया है. 

200 ट्रांजैक्शन का पता चला 
ET में छपी खबर के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि FIU ने Cayman Islands, ritish Virgin Islands और नाइजीरिया में डिजिटल मुद्राओं का उपयोग करके और भारत में मौजूद एक्सचेंजों के जरिये ये लेनदेन किये गये हैं. FIU को ऐसे 200 के करीब ट्रांजैक्शन का पता चला है. अधिकारी ने बिना उन तीनों कंपनियों के नामों का खुलासा किये हुए बताया क्योंकि जांच अभी जारी है, ये लेनदेन 2019 और 2021 के बीच हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि डिजिटल करेंसी पर FIU काफी पैनी निगाह बनाये हुए है. 

किप्टो का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा
इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत की 7% से ज्यादा आबादी के पास डिजिटल करेंसी है. कोविड-19 महामारी फैलने के बाद वैश्विक स्तर पर क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है. भारत और विदेशों में नीति निर्माता ऐसे लेन-देन की अस्पष्टता और उन संस्थाओं के कामकाज के बारे में चिंता जताते रहते हैं जो किसी भी रेगुलेटरी निरीक्षण के दायरे में नहीं आते हैं. 

भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन ये गैर-कानूनी भी नहीं है. भारत जोर शोर से ये मांग करता रहा है कि क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने की मांग करता रहा है, क्योंकि इससे मनी लॉन्डिंग जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है. ऐसे मामलों को ट्रैक करना मुश्किल होता है. दूसरी तरफ रिजर्व बैंक भी अब अपनी डिजिटल करेंसी लाने की तैयारी कर रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago