होम / सक्सेस स्टोरी / Mother's Day Special: बेटे को बचाने की जंग जीती, फिर खड़ी कर डाली हर्बल कंपनी 

Mother's Day Special: बेटे को बचाने की जंग जीती, फिर खड़ी कर डाली हर्बल कंपनी 

सोनाली जजोड़िया की लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था, फिर अचानक उनके बेटे को ब्रेन स्ट्रोक आया. यहां से एक मां की जिद, जुनून और संघर्ष का सिलसिला शुरू हुआ, जो सफलता के शिखर पर जाकर ही रुखा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बात जब अपने बच्चे की आती है, तो मां पूरी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाती है. एक मां के लिए अपने बच्चे से बड़ा कुछ नहीं होता और उसकी हिफाजत के लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है. HappyGut Company की फाउंडर सोनाली जजोड़िया (Sonali Jajodia) इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. सोनाली का बचपन दवाओं से मुक्त रहा. उन्हें जब भी कोई तकलीफ होती, नानी घरेलू नुस्खे से उसे पलभर में दूर कर देतीं. बड़े होने के बाद भी उन्होंने इन नुस्खों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए रखा. सोनाली को यह देखकर अजीब लगता था कि दूसरी मदर्स हर छोटी की तकलीफ पर बच्चों को लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंच जाती थीं, जबकि घर के किचन में भी उपचार मौजूद है. सोनाली ने लोगों को जागरुक करने का फैसला लिया, लेकिन वह जानती थीं कि बिना किसी सर्टिफिकेशन के यह उतना कारगर नहीं होगा. इसके बाद उन्होंने वेलनेस कोच के तौर पर सर्टिफिकेशन प्राप्त किया.

कर दिखाया चमत्कार
सोनाली जजोड़िया की लाइफ में अब तक सबकुछ ठीक चल रहा था, फिर अचानक उनके बेटे को ब्रेन स्ट्रोक आया. यहां से एक मां की जिद, जुनून और संघर्ष का सिलसिला शुरू हुआ, जो सफलता के शिखर पर जाकर ही रुका. सोनाली अपने बेटे को मौत के मुंह से खींच लाईं और दुनिया के सामने यह साबित कर दिया कि नानी-दादी के नुस्खे, वो चमत्कार भी कर सकते हैं, जो बड़ी-बड़ी दवाओं से संभव नहीं हो पाता. सोनाली जजोड़िया के बेटे की 12 सर्जरी हुईं, उसके बाद वह कोमा में चला गया. करीब डेढ़ साल तक एक मां अपने बेटे को 'गहरी' नींद से जगाने का प्रयास करती रही, उसने बेटे को ठीक करने के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया और फिर एक दिन चमत्कार हुआ...बेटे ने आंखें खोलीं और HappyGut Company की कल्पना ने आकार लिया.

लंबी लड़ाई का सुखद अंत
सोनाली जजोड़िया कहती हैं, 'अपने बच्चे को अस्पताल के बिस्तर पर कोई मां नहीं देखना चाहेगी. मेरे लिए वो बेहद कठिन समय था. डॉक्टर्स की कोशिशें काम नहीं कर रही थीं. मुझे अपने बेटे को हर कीमत पर ठीक करना था. अपनी नानी और मां से मैंने घरेलू नुस्खों के बारे में बहुत कुछ सीखा था. मुझे उस पर पूरा विश्वास था. उस विश्वास को और पुख्ता करने के लिए मैंने गहन अध्ययन किया. क्योंकि एक मां बच्चे के मामले में कोई जोखिम नहीं ले सकती. मैंने फैसला लिया कि मैं जड़ी-बूटियों और मसालों (Herbs And Spices) को अपने बेटे की दावा बनाऊंगी. चूंकि डॉक्टर चमत्कार की उम्मीद छोड़ चुके थे, उन्होंने मुझे इसकी अनुमति दे दी. मुझे एक लंबी जंग लड़नी पड़ी, लेकिन मैं अपने बेटे को अस्पताल से बाहर निकालने में सफल रही'.  

इस तरह बनी कंपनी
HappyGut Company की शुरुआत के बारे में बताते हुए सोनाली ने कहा - मैंने सोचा कि जब मेरा बेटा हर्ब्स एंड स्पाइसेस की बदौलत मौत के मुंह से बाहर निकल सकता है, तो सबको इनके दुर्लभ लाभ के बारे में पता होना चाहिए. तब मैंने हर्बल हर्ब्स एंड स्पाइसेस से निर्मित प्रोडक्ट्स बनाने और उन्हें लोगों तक पहुंचाने का फैसला लिया और इस तरह हमारी कंपनी अस्तित्व में आई. HappyGut Company के प्रोडक्ट्स की आज देश ही नहीं विदेशों में भी डिमांड है. सोनाली की कोशिश है कि दादी-नानी के घरेलू नुस्खों की ताकत को लोग पहचानें और एलोपैथी दवाओं के साइड इफेक्ट से हमेशा के लिए आजाद हो जाएं.

आसान नहीं था काम
सोनाली के मुताबिक, एक ऐसी कंपनी शुरू करना जिसकी नींव जड़ीबूटियों और मसालों पर टिकी है और उसके उत्पाद खरीदने के लिए लोगों को प्रेरित करना बेहद मुश्किल काम था. लोग घरेलू नुस्खों की शक्ति को पहचानते तो हैं, लेकिन इन्हें अपनाने के लिए तुरंत तैयार नहीं होते. मेरे सामने चुनौती थी, उन्हें इसके लिए तैयार करने की, और मैंने कर दिखाया. हमारे प्रोडक्ट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है. देश के अलग-अलग शहरों से लेकर विदेशों में भी अपने हर्बल प्रोडक्ट भेज रहे हैं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

3 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

3 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

3 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

8 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

5 hours ago