होम / ताकत खेल की / World Cup 2023: नहीं होगी Opening Ceremony, जानिए शेड्यूल और कहां देखें लाइव?

World Cup 2023: नहीं होगी Opening Ceremony, जानिए शेड्यूल और कहां देखें लाइव?

माना जा रहा था कि वर्ल्ड-कप 2023 का आगाज बहुत ही शानदार उद्घाटन समारोह से किया जाएगा पर अब ऐसा नहीं होगा.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

कल भारत के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में क्रिकेट के महाकुंभ, वर्ल्ड-कप 2023 (World-Cup 2023) का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England Vs New Zealand) के बीच खेला जाएगा. भारत में क्रिकेट की दीवानगी कितनी ज्यादा है इस बात के गवाह हम सभी हैं और कल से शुरू होने वाले वर्ल्ड-कप को लेकर तैयारी जोरों-शोरों से चल रही हैं, लेकिन इसी बीच एक काफी बड़ी खबर भी सामने आ रही है. 

नहीं होगा उदघाटन समारोह?
BCCI को लगातार काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि पहले BCCI को वर्ल्ड-कप (World Cup 2023) के शेड्यूल के चलते, फिर मैच के स्थानों को लेकर और अंतत: टिकेट स्कैम को लेकर लगातार BCCI को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. जहां पहले खबर आ रही थी कि वर्ल्ड-कप 2023 का आगाज बहुत ही शानदार उद्घाटन समारोह से किया जाएगा, वहीँ अब खबर है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किसी प्रकार का कोई उद्घाटन समारोह नहीं होगा. ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें दावा किया जा रहा था कि रणवीर सिंह, आशा भोसले, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह जैसे गायक और अभिनेता और इस उदघाटन समारोह का हिस्सा होंगे लेकिन अब खबर है कि किसी प्रकार का उदघाटन समारोह नहीं होने वाला है. 

टेलीविजन पर यहां देखें लाइव मैच
वैसे तो हर कोई चाहता है कि वह वर्ल्ड-कप मैच को स्टेडियम में जाकर देखे और मैच का आनंद उठाये, लेकिन घर पर पकौड़े खाते हुए टेलीविजन पर क्रिकेट मैच का जो आनंद आता है वह अन्य कहीं नहीं आता. टेलीविजन पर मैच देखने के लिए यह जान लेना जरूरी है कि मैच आखिर किन चैनलों पर दिखाया जाएगा. वर्ना पता चले आप इधर रिमोट लेकर चैनल ही खोजते रह गए और उधर मैच शुरू भी हो गया. वर्ल्ड कप के सभी मैचों को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर देख पाएंगे. वहीं अगर आप ऑफिस से आते जाते मोबाइल फोन पर या फिर OTT प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के माध्यम से ऑनलाइन स्ट्रीम करके मैच का आनंद उठा सकते हैं.

वर्ल्ड कप में भारत के मैच
जैसा कि हमने आपको बताया कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला जाएगा. आपको बता दें कि यह मैच काफी खास इसलिए भी है क्योंकि पिछले वर्ल्ड-कप (World Cup 2023) का फाइनल भी इन्हीं दो टीमों के बीच खेला गया था. भारतीय दल अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध (India Vs Australia) खेलेगा और यह मैच 8 अक्टूबर यानी रविवार को खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा और यह मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद भारत अपना दूसरा मैच अफगानिस्तान (India Vs Afghanistan) के विरुद्ध खेलेगा और यह मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद वह मुकाबला होगा जिसका इंतजार हर क्रिकेट फैन को होता है. भारत अपना तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ (India Vs Pakistan) 14 अक्टूबर को खेलेगा. इसके बाद भारत का अगला मैच बांग्लादेश के साथ 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद भारत 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अगला मैच खेलने उतरेगी. इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. इसके बाद 2 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच 2 नवंबर को मैच खेला जाएगा. इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 नवंबर, भारत और नीदरलैंड के बीच 12 नवंबर को मैच खेले जाएंगे. 

भारतीय दल में कौन होगा शामिल?
आपको बता दें कि 2011 के बाद से लगातार मेजबान टीमें ही विश्वकप जीत रही हैं और यह सिलसिला 2011 में भारत में हुए वर्ल्ड-कप से ही शुरू हुआ था जिसे भारत ने जीता था. ऐसे में एक बार फिर वर्ल्ड-कप (World Cup 2023) का आयोजन भारत में होने जा रहा है. लेकिन किसी भी टीम की जीत अनुमानों के साथ-साथ उसके खिलाड़ियों पर भी निर्भर करती है. इस बार वर्ल्ड-कप खेलने उतरने वाले भारतीय दल की अध्यक्षता रोहित शर्मा करेंगे, और इस टीम के वाइस कैप्टन हार्दिक पंडया होंगे. वर्ल्ड-कप 2023 खेलने उतर रही भारतीय टीम में शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, KL राहुल, रवीन्द्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुहम्मद शमी, R अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव भी शामिल होंगे. 
 

यह भी पढ़ें: Flipkart ऐड की बदौलत बढ़ी Big B की मुश्किलें, लगाई जाएगी पेनल्टी?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 day ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

16 hours ago