✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024 में कौन होगा KKR का X फैक्‍टर? गंभीर ने किया इस खिलाड़ी के नाम का ऐलान

IPL 2024 में कौन होगा KKR का X फैक्‍टर? गंभीर ने किया इस खिलाड़ी के नाम का ऐलान

गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर (केकेआर) में एक बार फिर लौट आए हैं. आइपीएल 2012 और 2014 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले गंभीर अब बतौर मेंटर टीम से जुड़े हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राजनीति से संन्यास लेने के बाद अब गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नजर आने वाले हैं. गंभीर ने बतौर मेंटर कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की कमान संभाल ली है. गंभीर ने केकेआर से जुड़ते ही बताया कि मिचेल स्‍टार्क (Mitchell Starc) आगामी आईपीएल में केकेआर के एक्‍स (x) फैक्‍टर होंगे, जिन पर मोटी रकम का कोई दबाव नहीं होगा. बता दें, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं.

सात साल बाद केकेआर में वापसी  
केकेआर से जुड़ने के बाद गुरुवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर गौतम गंभीर ने मीडिया से कहा कि केकेआर उनके लिए सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं, बल्कि भावना है, इसलिए वह वापस लौटकर खुश हैं. सात साल बाद केकेआर से वापस जुड़े गंभीर को फैंस की उम्‍मीदों का अंदाजा अच्‍छी तरह है. वह 2011 में केकेआर से जुड़े और 2017 तक टीम के साथ रहे. इस दौरान केकेआर ने पांच बार प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई किया और 2014 में अब खत्‍म हो चुकी चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया. गंभीर ने कहा कि वह  जानते हैं कि केकेआर फैंस को उनसे उम्‍मीदें होंगी और उन्हें उम्‍मीद है कि इन पर खरा उतरें और उन्‍हें खुश करें. 

स्‍टार्क होंगे एक्‍स फैक्‍टर
गौतम गंभीर ने बताया कि आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कौन सा खिलाड़ी एक्‍स फैक्‍टर साबित होगा. गंभीर ने ऑस्‍ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्‍टार्क को चुना. उन्‍होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि प्राइस टैग का स्‍टार्क पर अतिरिक्‍त दबाव पड़ेगा. मुझे बस इतनी उम्‍मीद है कि वो ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए जो करते आए हैं, वो ही केकेआर के लिए भी करेंगे.

23 मार्च को शुरू होगा अभियान
कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्‍स पर अपना पहला अभ्‍यास सत्र किया, जिसमें भारतीय खिलाड़‍ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया. जल्‍द ही केकेआर से विदेशी खिलाड़ी भी जुड़ेंगे. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच खेलकर करेगी.

गौतम गंभी की नेटवर्थ जानना चाहेंगे?
गौतम गंभीर ने साल 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेकर राजनीति का रुख किया था. वहीं, 2 मार्च को गंभीर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह अब राजनीति को छोड़कर आईपीएल के लिए अपनी कमिटमेंट पर ध्यान देना चाहते हैं. गंभीर का नाम इस समय काफी चर्चा में भी है, अब वह जल्द ही अपने फैंस को आईपीएल में नजर आने वाले हैं. हम उनकी नेटवर्थ की बात करें तो, चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. उनके पास 35 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं. मीडियो रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में गौतम गंभीर के पास 250 करोड़ से भी अधिक संपत्ति है. उनके पिता दीपक गंभीर का दिल्ली में टेक्सटाइल का बिजनेस है. वह अपने पिता का बिजनेस भी संभालते हैं.

ब्रांड एंडोर्समेंट और टीवी एड से भी कमाई

गंभीर का दिल्ली में शानदार बंगला है और उनके पास मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और टोयोटा कोरोला जैसी महंगी कारें हैं. गंभीर आईपीएल और क्रिकेट कमेंटरी से हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं. उनकी एक महीने के कमाई भी 50 लाख से 1 करोड़ है, हालांकि बिजनेस रेवन्यू जोड़ने के बाद ये नंबर और बढ़ सकते हैं.  गंभीर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी कमाते हैं और वह फैंटेसी ऐप 'क्रिकप्ले' के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. वह टीवी एड से भी काफी कमाई करते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

23 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

18 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

21 hours ago