होम / ताकत खेल की / इस व्यहवार के आगे फीका पड़ा गेंदबाज का प्रदर्शन, लगा भारी जुर्माना

इस व्यहवार के आगे फीका पड़ा गेंदबाज का प्रदर्शन, लगा भारी जुर्माना

KKR के गेंदबाज हर्षित राणा पर आईपीएल आचार संहिंता के उल्‍लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है. यह शनिवार को ईडन गार्डन्‍स पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को जीत दिलाने वाले आखिरी ओवर के हीरो हर्षित राणा मैच के दौरान दो गलतियां करके बुरी तरह फंस गए हैं. शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ खेले गए आइपीएल 2024 के मैच के दौरान गेंदबाज हर्षित राणा ने मयंक अग्रवाल और हेनरिच क्‍लासेन के विकेट लेने के बाद बहुत गलत तरीके से जश्‍न मनाया, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. मैच रेफरी ने उनके ऊपर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना ठोका है. मैच में जीत दिलाने के बाद भी इस व्यवहार के कारण उनका सारा प्रदर्शन फीका पड़ गया है.  

कितना जुर्माना भरेंगे हर्षित राणा?

द  केकेआर के गेंदबाज हर्षित राणा को आईपीएल आचार संहिंता का उल्‍लंघन करने पर दोषी पाया गया है, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया. राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल और हेनरिच क्‍लासेन को विकेट लेने के बाद गुस्‍से में डगआउट की राह दिखाई थी. इसके लिए उन्हें अब भारी जुर्माना भरना पड़ेगा. 

जीत दिलाने के बाद भी इस गलती की मिलेगी सजा

शनिवार को आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में केकेआर के लिए हीरो की भूमिका निभाई उन्‍होंने 4 ओवर के अपने स्‍पेल में 33 रन देकर तीन विकेट झटके. तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन बनाने से रोक दिया और एसआरएच के खिलाफ रोमांचक मैच में टीम को 4 रन से जीत दिलाई. हालांकि, हर्षित राणा का प्रदर्शन उनके व्‍यवहार के सामने थोड़ा फीका पड़ता दिखा. हर्षित राणा ने मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्‍हें फ्लाइंग किस दी थी, जिसकी महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने कमेंट्री करने के दौरान आलोचना भी की थी. फिर उन्‍होंने क्‍लासेन का विकेट लेकर भी बेहद जोशीले अंदाज में जश्‍न मनाया.

आईपीएल का बयान
आईपीएल ने बयान जारी करके बताया कि हर्षित राणा ने आईपीएल की आचार संहिंता के आर्टिकल 2.5 के अंतर्गत दो लेवल 1 अपरान किए और इसके लिए उन पर मैच फीस का क्रमश: 10 और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. बयान में यह भी कहा गया कि तेज गेंदबाज ने मैच रेफरी द्वारा लगाए आरोपों को स्‍वीकार कर लिया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

38 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

2 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

3 hours ago