होम / खेल / क्रिकेट की दुनिया में चमकने के साथ ही गायब हो गए ये सितारे

क्रिकेट की दुनिया में चमकने के साथ ही गायब हो गए ये सितारे

1990 के आखिरी दौर में जिस क्रिकेटर ने पाकिस्तान बल्लेबाजों की नाक में सबसे ज्यादा दम किया था, वो देबाशीष मोहंती ही थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

क्रिकेट की दुनिया में कई नाम ऐसे भी हैं, जो एकदम से चमके और फिर गायब हो गए. बेहतरीन खेल दिखाने के बावजूद उन्हें सही मुकाम नहीं मिल सका. कह सकते हैं कि उनकी खुशी महज कुछ समय की थी.  

सदगोपन रमेश

इस कड़ी में पहला नाम है सदगोपन रमेश का. क्रीज पर खड़े-खड़े आंधी जैसी बॉल्स को मैदान से पार करने वाला ये खिलाड़ी, ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं टिक सका. सदगोपन रमेश ने जनवरी 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था. उनकी बैटिंग देखकर शोएब अख्तर और वसीम अकरम जैसे दिग्गज गेंदबाज भी घबरा जाते थे. हालांकि, इसके बावजूद उनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा. रमेश ने टीम इंडिया के लिए महज 19 टेस्ट खेले और मात्र 24 वनडे.  उन्होंने करियर का पहला टेस्ट 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ और आखिरी 2001 में श्रीलंका के खिलाफ खेला. इसी तरह पहला वनडे 1999 में श्रीलंका और आखिरी 1999 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ. 

विक्रम राठौड़

विक्रम राठौड़ का क्रिकेट करियर भी छोटा ही रहा. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. पंजाब की तरफ से बैटिंग करते हुए उन्होंने कई दमदार परियां खेलीं और इसी वजह से उन्हें नेशनल टीम में जगह दी गई. हालांकि, यहां राठौड़ वैसा खेल नहीं दिखा सके. राठौड़ की तकनीक बेहतरीन थी, यदि उन्हें ज्यादा मौका मिलता तो शायद एक अच्छे ओपनर साबित हो सकते थे. विक्रम राठौड़ ने सिर्फ 6 टेस्ट और 7 ODI खेले. उन्होंने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की और आखिरी मैच एक साल बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला. इसी तरह, वनडे डेब्यू 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ किया और आखिरी मैच 1997 में ज़िम्बाब्वे के अगेंस्ट. 

देबाशीष मोहंती

1990 के आखिरी दौर में जिस क्रिकेटर ने पाकिस्तान बल्लेबाजों की नाक में सबसे ज्यादा दम किया था, वो   देबाशीष मोहंती ही थे. पाकिस्तानी बल्लेबाज सईद अनवर ने खुद सचिन तेंदुलकर से कहा था कि उन्हें मोहंती को खेलने में परेशानी होती है. मोहंती की गेंद कब कहां स्विंग होगी, ये कोई नहीं जानता था. उनकी गेंदबाजी का एक्शन इतना फेमस हुआ था कि 1999 के वर्ल्ड कप का लोगो भी उसी आधार पर डिज़ाइन किया गया था. इतने सबके बावजूद  देबाशीष मोहंती का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा. उन्होंने टीम इंडिया की ओर से केवल 45 वनडे और 2 टेस्ट खेले. उनके वनडे करियर की शुरुआत 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ टोरंटो में हुई और आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ 2001 में खेला. 

सिराज बहुतुले

टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज सिराज बहुतुले का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर भी लंबा नहीं रहा. हालांकि, नेशनल टीम में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन ज्यादा मौके दिए जाते तो शायद वो बेहतर कर सकते थे, क्योंकि उनमें गेंद को ज़बरदस्त तरीके से घुमाने की क़ाबलियत थी. सिराज को केवल 2 टेस्ट और 8 वनडे में ही मौका दिया गया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago