✕

होम / ताकत खेल की / क्रिकेट में समाजवाद: महिला प्लेयर्स को 'बराबरी' स्टेटस, अब कमाई होगी बेशुमार

क्रिकेट में समाजवाद: महिला प्लेयर्स को 'बराबरी' स्टेटस, अब कमाई होगी बेशुमार

जय शाह ने ट्विटर पर लिखा, "अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिए समान वेतन नीति लागू कर रहे हैं. पुरुष और महिला क्रिकेटर्स दोनों के लिए मैच फीस समान होगी."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में गुरुवार (27 अक्टूबर, 2022) का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, वो इसलिए क्योंकि आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया. BCCI ने यह तय किया है कि अब से पुरुष और महिला क्रिकेटर्स की मैच फीस में कोई भेदभाव नहीं होगा, बल्कि दोनों वर्गों के क्रिकेटर्स को समान मैच फीस दी जाएगी.

जय शाह से ट्विटर पर किया ऐलान
BCCI सचिव जय शाह ने ट्विटर पर इस फैसले का ऐलान किया. जय शाह ने ट्विटर पर लिखा, "भेदभाव से निपटने की दिशा में BCCI के पहले कदम की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. हम अनुबंधित महिला क्रिकेटर्स के लिए समान वेतन नीति लागू कर रहे हैं. पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी, क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं."

 

जय शाह ने बताया, अब कितनी मिलेगी फीस
जय शाह ने आगे लिखा, "BCCI महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा. BCCI अनुबंधित खिलाड़ियों को प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, प्रत्येक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और प्रत्येक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये देगा. महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन समानता मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं इसके लिए एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं."

 

पुरुष क्रिकेटर्स की फीस
आपको बता दें कि पुरुष क्रिकेट टीम के अनुबंधित क्रिकेटर्स को भी प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, प्रत्येक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और प्रत्येक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं. अब इस फैसले के बाद महिला और पुरुष क्रिकेटर्स के बीच की खाई धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. महिला क्रिकेटर्स को पुरुष क्रिकेटर्स के समकक्ष खड़ा करने के लिए BCCI का यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है.

अब तक महिला क्रिकेटर्स की कितनी थी मैच फीस?
औसतन देखा जाए तो सीनियर महिला क्रिकेटर्स को फीस के रूप में प्रतिदिन मैच के लिए 20 हजार रुपये मिलते थे. 2022 से पहले तो महिला क्रिकेटर्स को मैच फीस के रूप में सिर्फ 12,500 रुपये दिए जाते थे, जो पुरुष क्रिकेटर्स के सामने कुछ भी नहीं थे. पिछले कई साल से दोनों वर्गों के क्रिकेटर्स की सैलरी बराबर करने की मांग की जा रही थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago