होम / ताकत खेल की / Tata Group को लगा क्रिकेट का चस्का, आईपीएल के बाद अब यहां ली एंट्री

Tata Group को लगा क्रिकेट का चस्का, आईपीएल के बाद अब यहां ली एंट्री

BCCI की तरफ से बताया गया है कि टाटा समूह ने अगले पांच सीजन के लिए वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) को भी खेल के मैदान में आनंद आने लगा है. इसलिए उसने वुमन प्रीमियर लीग (Women's Premier League - WPL) का टाइटल स्पॉन्सशिप राइट्स भी खरीद लिया है. बता दें कि समूह आईपीएल 2023 (IPL 2023) के राइट्स पहले ही खरीद चुका है. ऐसे में IPL और WPL दोनों के टाइटल स्पॉन्सशिप राइट्स अब Tata के पास हैं. 

ये ग्रुप पहले से मैदान में
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से बताया गया है कि टाटा समूह ने अगले पांच सीजन के लिए वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं. जिसका मतलब हुआ कि 2023 से साल 2027 तक WPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप टाटा के पास है. गौरतलब है कि रिलायंस और अडानी ग्रुप जैसे बड़े कारोबारी समूह पहले से ही क्रिकेट के मैदान में हैं और अब टाटा ने भी इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है. 

4 मार्च से शुरू होगी लीग
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने मुंबई में चार मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिए हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा समूह पहले WPL का टाइटल प्रायोजक होगा. टाटा ग्रुप के सहयोग से हमें पूरा भरोसा है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं.  

अंबानी के पास ये टीमें 
मुकेश अंबानी के पास IPL में खेलने वाली मुंबई इंडियंस सहित तीन क्रिकेट टीमें हैं. इनके नाम मुंबई इंडियंस, मुबंई इंडियंस एमिरेट्स (MI Emirates) और मुबंई इंडियंस केपटाउन (MI Cape Town) हैं. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि मुबंई इंडियंस एमिरेट्स टीम यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में खेली जाने वाली इंटरनेशन T-20 लीग में हिस्सा लेगी. जबकि, मुबंई इंडियंस केपटाउन साउथ अफ्रीका में होने वाली T-20 क्रिकेट लीग में खेलेगी. रिलायंस ने केपटाउन टीम को साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित नीलामी में खरीदा था. इसी तरह, गौतम अडानी ने भी क्रिकेट टीम खरीदी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

5 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

53 minutes ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

23 minutes ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

2 hours ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

2 hours ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

3 hours ago