✕

होम / ताकत खेल की / IPL में छाए लेकिन वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाए, जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी

IPL में छाए लेकिन वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाए, जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी

क्रिकेट फैंस की महीनों से चली आ रही बेचैनी खत्म हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आखिरकार जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट फैंस की महीनों से चली आ रही बेचैनी खत्म हो गई है. BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. चयन को लेकर चल रहे सभी कयासों पर विराम लगाते हुए, BCCI ने एक ऐसी टीम चुनी है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों की वापसी ने सबको चौंका दिया है, तो कुछ नए सितारों को भी मौका मिला है. इन सबके अलावा, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है, जो आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. 

इन बड़े चेहरों को टीम में नहीं मिली जगह

भारतीय टीम से तीन बड़े चेहरों को बाहर किया गया है, जो हाल फिलहाल में टीम इंडिया का हिस्सा थे. IPL में बेहतर प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ियों को अपने सेलेक्शन की उम्मीद थी लेकिन BCCI ने इन्हें टीम में शामिल नहीं किया. इनमें केएल राहुल, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा शामिल हैं. हालांकि, BCCI ने रिंकू और शुभमन को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा है. 

टीम में 5 बल्लेबाज शामिल

कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी यूनिट के अहम अंग रहेंगे. वहीं शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को भी चांस मिला है. यशस्वी के ओपनिंग करने की संभावना है, वहीं शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे.

विकेटकीपर के तौर पर पंत और सैमसन

विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है. पंत ने आईपीएल 2024 के जरिए प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की है. पंत ने कुछ धमाकेदार पारियां खेलकर फॉर्म में होने के संकेत दिए. विकेट के पीछे भी पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है. उधर, संजू सैमसन को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जगह मिली है.

ऑलराउंडर्स निभाएंगे अहम रोल

ऑलराउंडर्स की बात करें तो हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है. हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में उप-कप्तानी का भी जिम्मा निभाएंगे. बता दें कि हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी कर रहे हैं. स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है.

टीम में फास्ट और स्पिन का मिश्रण

फास्ट बॉलिंग यूनिट में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का अहम रोल रहेगा. वहीं मोहम्मद सिराज को भी तीसरे स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है. सिराज मौजूदा IPL सीजन में महंगे साबित जरूर हुए हैं. मगर इंटरनेशनल लेवल पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. स्पिन गेंदबाजों के तौर पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है. लेग स्पिनर चहल भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है और वह आईपीएल में शानदार खेल दिखा रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

17 minutes ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

1 hour ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

23 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

3 hours ago