होम / ताकत खेल की / खेल पुरस्‍कारों में मोहम्‍मद शमी ने मारी बाजी, बैडमिंटन जोड़ी को भी मिला ये अवॉर्ड

खेल पुरस्‍कारों में मोहम्‍मद शमी ने मारी बाजी, बैडमिंटन जोड़ी को भी मिला ये अवॉर्ड

खेल पुरस्‍कारों में क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा जबकि बैडमिंटन की स्‍टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्‍विक साईंराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्‍यान चंद्र अवॉर्ड दिया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

खेल पुरस्‍कारों की हुई घोषणा, मोहम्‍मद शमी को अर्जुन पुरस्‍कार, बैडमिंटन जोड़ी को भी मिला अर्वाड 
भारत सरकार ने इस साल मिलने वाले खेल पुरस्‍कारों को एलान कर दिया है. सरकार की ओर से दिए जाने वाले खेल पुरस्‍कारों में क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी को वर्ल्‍ड कप सहित क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा जबकि बैडमिंटन की स्‍टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्‍विक साईंराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्‍यान चंद्र अवॉर्ड दिया जाएगा. मोहम्‍मद शमी की प्रतिभा को मिले इस सम्मान से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है.

26 एथलीट को मिलेगा पुरस्‍कार 
खेल मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले इन पुरस्‍कारों में 26 एथलीट को ये अवॉर्ड दिया जाएगा. इस साल इन पुरस्‍कारों के लिए जिनका नाम तय किया गया है उनकी सूची सरकार की ओर से जारी कर दी गई है. खेल मंत्रालय की ओर से इन पुरस्‍कारों को दिए जाने के लिए हर साल एक समिति बनाई जाती है. उस समिति ने सभी की परफॉरर्मेंस और दूसरे पहलुओं को देखते हुए 26 खिलाडि़यों का नाम तय किया है. 

इन्‍हें मिलेगा ये अवॉर्ड
खेल रत्न अवॉर्ड के लिए इस बार चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी  का नाम तय किया गया है. ये  बैडमिंटन की जोड़ी है. इसी तरह से अर्जुन अवॉर्ड के लिए जिनका चयन किया गया है उनमें ओजस प्रवीण देवताले  को  तीरंदाजी के लिए, श्रीशंकर को एथलेटिक्स, पारुल चौधरी को  एथलेटिक्स, मोहम्मद हुसामुद्दीन को बॉक्सर, आर वैशाली को शतरंज, मोहम्मद शमी को क्रिकेट, अनुश अग्रवाल को घुड़सवारी, दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी ड्रेसेज, दीक्षा डागर को गोल्फ, कृष्ण बहादुर पाठक को हॉकी, सुशीला चानु को हॉकी, पवन कुमार को कबड्डी, रितु नेगी को कबड्डी, नसरीन को खो-खो, पिंकी को लॉन बॉल्स, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर को शूटिंग, ईशा सिंह को शूटिंग, हरिंदर पाल सिंह को स्क्वैश, अयहिका मुखर्जी को टेबल टेनिस, सुनील कुमार को रेसलिंग, रोशीबिना देवी को वुशु, शीतल देवी को पैरा आर्चरी, अजय कुमार को ब्लाइंड क्रिकेट और प्राची यादव को पैरा कैनोइंग के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago