होम / ताकत खेल की / World Cup 2023: भारत को लगा झटका, हार्दिक पंडया हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री!

World Cup 2023: भारत को लगा झटका, हार्दिक पंडया हुए बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री!

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पंडया (Hardik Pandya) को टखने में चोट लगी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अभी तक खेले गए सभी मैचों में भारत को जीत प्राप्त हुई है. लेकिन शानदार प्रदर्शन करती हुई भारत की टीम को काफी जोर का झटका लगा है और खबर है कि भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह एक अन्य खिलाड़ी की एंट्री वर्ल्ड कप में हुई है. 

प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारत और बंगलादेश के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पंडया (Hardik Pandya) को टखने में चोट लगी थी और अभी तक वह उस चोट से उभर नहीं पाए हैं जिसकी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप 2023 से बाहर कर दिया गया है. हार्दिक की जगह भारतीय खेमे में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की एंट्री भी हो चुकी है और अब आने वाले मुकाबलों में हार्दिक पंड्या भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे. आपको बता दें कि इस चोट की वजह से हार्दिक पंड्या भारत बनाम न्यूजीलैंड (India Vs NewZealand), भारत बनाम इंग्लैंड (India Vs England) और भारत बनाम श्रीलंका (India Vs Sri lanka) जैसे मुकाबलों में खेल नहीं पाए थे. 

इससे पहले कहां थे प्रसिद्ध कृष्णा
इस विषय में एक बयान जारी करते हुए ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने कहा है कि भारत बनाम बंगलादेश मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या को बाएं टखने में चोट लगी थी और अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि 30 वर्षीय गेंदबाज उस चोट से रिकवरी नहीं कर पाए हैं. आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा अब तक भारत के लिए 17 ODI मैच खेल चुके हैं और भारतीय खेमें में शामिल होने से पहले वह इवेंट टेक्निकल टीम में शामिल थे. आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 की इवेंट टेक्निकल कमेटी में वसीम खान (ICC क्रिकेट के जनरल मेनेजर एवं ETC के चेयरमैन), क्रिस टेटली (ICC इवेंट के प्रमुख), BCCI के एक्टिंग CEO हेमांग अमिन, BCCI के ऑपरेशंस के जनरल मेनेजर, रसेल अर्नाल्ड और साइमन डौल शामिल हैं. 

हार्दिक की जगह शमी और अब प्रसिद्ध
आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या भारत के लिए 7 में से 4 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने पांच विकेट भी चटकाई है. इतना ही नहीं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में हार्दिक पंड्या को बैटिंग करने का मौका भी मिला था. बाद में उनकी जगह शमी को भारतीय खेमें में दी गई थी. दूसरी तरफ प्रसिद्ध कृष्णा हैं जिन्होंने अब तक 5.60 के इकॉनमी रेट से 29 विकेट चटकाए हैं.
यह भी पढ़ें: हवाओं की बदौलत उड़ीसा को मिला 4,940 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट!

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

2 days ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago