होम / ताकत खेल की / आखिर Sachin Tendulkar के खिलाफ क्यों हुआ प्रदर्शन, किस बात से नाराज हैं MLA?

आखिर Sachin Tendulkar के खिलाफ क्यों हुआ प्रदर्शन, किस बात से नाराज हैं MLA?

महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक बच्चू कडू ने अपने समर्थकों के साथ सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर प्रदर्शन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) प्रमोट को लेकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. मुंबई में सचिन के घर के बार न‍िर्दलीय विधायक बच्चू कडू (Bachchu Kadu) और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सचिन को ऑनलाइन गेमिंग जैसे लत लगने वाले प्लेटफॉर्म से दूर रहने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए, लेकिन वे खुद इसे प्रमोट कर रहे हैं. इससे पहले, पूर्व मंत्री और विधायक बच्चू कडू ने सचिन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की धमकी भी दी थी.

'उन्हें यह शोभा नहीं देता'
मुंबई में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर बच्चू कडू बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने प्रदर्शन के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं. साथ ही उन्होंने लिखा है कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से बार-बार पेटीएम फर्स्ट गैम्बल‍िंग विज्ञापनों को बंद करने का अनुरोध किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. हम तेंदुलकर के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन एक भारत रत्न व्यक्ति के लिए यह अशोभनीय है. सचिन को या तो विज्ञापन बंद कर देना चाहिए या फिर भारत रत्न लौटा देना चाहिए.

ब्रैंड एम्बेसडर हैं सचिन
ओमप्रकाश बाबाराव कडु (बच्चू कडू) महाराष्ट्र के अचलपुर से निर्दलीय विधायक हैं. वह 2004 से 2019 तक लगातार चार बार जीते हैं. बच्चू पूर्व में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह हैं. बता दें कि सचिन Paytm First Game के विज्ञापन में आते हैं, जो एक ऑनलाइन गेमिंग प्रोग्राम है. इसमें ऑनलाइन गेम खेलकर पैसा जीता जा सकता है. Paytm First Game एक फैंटसी गेमिंग ऐप है. सचिन 2020 में बतौर ब्रैंड एम्बेसडर पेटीएम फर्स्ट गेम से जुड़े थे. इस गेमिंग प्लेटफॉर्म पर केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि रमी सहित कई तरह के गेम्स उपलब्ध हैं.

प्रभावित होगा कारोबार!
ऑनलाइन गेमिंग का चलन पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गया है. इसी साल आईपीएल की शुरुआत से पहले BharatPe और थर्ड यूनिकॉर्न के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने भी इस सेक्टर में एंट्री ली थी. अशनीर ने CrickPe के नाम से क्रिकेट फैंटसी ऐप लॉन्च किया था. इसके अलावा, Dream 11, Mobile Premier League, My11Circle और Games24X7 जैसे कई ऐप्स पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं. हालांकि, हाल ही में GST काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST लगाने का फैसला लिया है, जिससे इस इंडस्ट्री का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है. अश्नीर ने इस फैसले का खुलकर विरोध भी किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 day ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

6 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

5 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

5 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

7 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

7 hours ago