होम / ताकत खेल की / गोल्डन बॉय Neeraj Chopra ने फिर दिखाया कमाल, बना दिया नया रिकॉर्ड!

गोल्डन बॉय Neeraj Chopra ने फिर दिखाया कमाल, बना दिया नया रिकॉर्ड!

साल 2021 के दौरान आयोजित हुए ओलिंपिक खेलों के दौरान भी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक को अपने नाम कर लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में भारत के ‘गोल्डन बॉय’ (Golden Boy) कहे जाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहार के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया है. हंगरी के बुडापेस्ट (Budapest) में इस वक्त वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है और इस दौरान उन्होंने गोल्ड मैडल यानी स्वर्ण पदक को अपने नाम कर लिया है. 

पहले भी जीता था स्वर्ण पदक
साल 2021 में जापान के टोक्यो शहर में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था. साल 2021 के दौरान आयोजित हुए ओलिंपिक खेलों के दौरान भी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक को अपने नाम कर लिया था और इसके बाद ही उन्हें भारत के गोल्डन-बॉय के रूप में पहचान मिली थी. दरअसल टोक्यो ओलिंपिक 2021 (Tokyo Olympic 2021) के दौरान स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा इकलौते एथलीट थे और इसीलिए उन्हें गोल्डन बॉय के नाम से जाना जाता है. 

नीरज बने पहले भारतीय
हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीता है और एक बार फिर उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया है क्योंकि वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं. नीरज चोपड़ा ने 28 अगस्त की सुबह दुनिया भर से आए विभिन्न खिलाड़ियों के साथ मुकाबले के बाद अपने दूसरे प्रयास के दौरान उन्होंने भाले से 88.17 मीटर की दूरी तय की और अपना दबदबा बनाए रखा. इस जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत नीरज को न सिर्फ गोल्ड मेडल मिला है बल्कि ग्लोबल स्टेज पर भी उन्हें एक विशेष पहचान मिली है. 

दूसरे एवं तीसरे स्थान पर कौन? 
पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम एक अन्य जबरदस्त खिलाड़ी हैं और वह नीरज के रिकॉर्ड के सबसे करीब हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान नदीम को रजत पदक की प्राप्ति हुई है. इससे पहले कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान अरशद नदीम ने 87.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था और इसके बाद ही ग्लोबल स्तर पर अरशद नदीम को पहचान मिली थी. वहीं नीरज और नदीम के अलावा तीसरा स्थान Czech Republic के Jakub Vadlejch ने प्राप्त किया था और उन्होंने चैंपियनशिप के दौरान 86.67 मीटर की दूरी तय की है.
 

यह भी पढ़ें: Reliance Industries की AGM आज, मुकेश अंबानी कर सकते हैं ये बड़े ऐलान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 day ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

9 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

8 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

8 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

10 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

10 hours ago