होम / ताकत खेल की / Moto GP फैन्स के लिए बुरी खबर, भारतीय मौसम ने बिगाड़ा खेल!

Moto GP फैन्स के लिए बुरी खबर, भारतीय मौसम ने बिगाड़ा खेल!

Indian Grand Prix की शुरूआती रेस में 3 लैप्स की कमी कर दी गई है और यह फैसला भारतीय मौसम को देखते हुए लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में पहली बार Moto GP रेस का आयोजन किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में स्थित नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस का आयोजान किया जाएगा. लेकिन अगर आप भी Moto GP के फैन हैं और आप रेस देखने जाने वाले थे तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल रविवार को होने वाली Moto GP रेस की अवधी में कमी कर दी गई है. 

कम हुई Moto GP की अवधी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय ग्रैंड प्री (Indian Grand Prix) की शुरूआती रेस में 3 लैप्स की कमी कर दी गई है. यह फैसला भारतीय मौसम को देखते हुए लिया गया है. Moto GP राइडर्स ने कार्यक्रम के आयोजकों से औरोध किया है कि रेस की दुरी को कम कर दिया जाए क्योंकि गर्म मौसम की वजह से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी अनुरोध को ध्यान में रखते हुए अब आयोजकों ने फैसला किया है कि रविआर को आयोजित होने वाली रेस में 24 नहीं बल्कि 21 लैप्स ही रखे जाएंगे. आज होने वाली रेस में भी एक लैप कम कर दिया गया है और अब आज होने वाली रेस में 12 लैप्स नहीं बल्कि 11 लैप्स ही देखने को मिलेंगे. 

क्यों कम हुई रेस की दूरी
कल यानी शुक्रवार को दो प्रैक्टिस सेशनों का आयोजन किया गया था. इन दो सेशनों के बाद Moto GP के चैंपियन Francesco Bagnaia ने कहा कि भारत में स्थिति काफी चुनौती भरी है. Moto GP की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो उन्होंने कहा है कि मैंने कभी इतनी गर्मी महसूस नहीं की है. मुझे लगता था कि मलेशिया और थाईलैंड ही गर्म हैं लेकिन ऐसा नहीं है. यहां ट्रैक पर बहुत सी जगहों पर तो ऐसा लग रहा था जैसे आप जल रहे हों. आज रेस का क्वालिफाइंग सेशन आयोजित किया गया था. 

रेस में फिलहाल कौन है आगे? 
Francesco Bagnaia जानी मानी इटालियन स्पोर्ट्स बाइक निर्माता एवं रेसिंग कंपनी डुकाटी (Ducati) की तरफ से रेस में उतरे हैं और प्रमाक रेसिंग (Pramac Racing) के Jorge Martin के मुकाबले वह 36 पॉइंट आगे हैं. आपको बता दें कि इस साल की ये 13वीं रेस है. आज दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश भी देखने को मिली है लेकिन फिलहाल बारिश की वजह से Moto GP रेस पर भी किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ा है. अगर आप भी Moto GP फैन हैं और आप कल यह रेस देखने जाने वाले थे तो अब शायद आपको अपने फेवरेट राइडर्स थोड़े कम समय के लिए ट्रैक पर नजर आयेंगे. 
 

यह भी पढ़ें: IPO में पैसे लगाकर कमाना है मुनाफा? ये हो सकता है बेहतर विकल्प!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago