✕

होम / ताकत खेल की / IPL2024: कमाई में भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं RCB के सरदार कोहली, इतनी है दौलत

IPL2024: कमाई में भी रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं RCB के सरदार कोहली, इतनी है दौलत

टीम इंडिया के जाबांज खिलाड़ी विराट कोहली क्रिकेट खेलने से लेकर सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं. उनका वन8 कम्यून नाम से एक ब्रैंड भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आइपीएल 2024 का आगाज हो गया है. इन दिनों हर किसी पर आइपीएल का खुमार छाया हुआ है. क्रिकेट फैंस को केवल आइपीएल और उसमें अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी को देखने का इंतजार रहता है. शायद ही कोई क्रिकेट का ऐसा दीवाना होगा, जिसका फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली न हो, विराट कोहली हर किसी के दिल में राज करते हैं. आपको बता दें कोहली ऐसे क्रिकेटर हैं जो सिर्फ क्रिकेट खेलकर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भी करोड़ों रुपये कमाते हैं.  तो आइए आज हम आपको किंग कोहली यानी विराट कोहली की कमाई के बारे में जानकारी देते हैं.

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में की सूची में कोहली

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान  व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru ) के कप्तान विराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1046 करोड़ रुपये है. उनकी सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है. जबकि महीनेभर में वे करीब 1,25,00,000 रुपये कमाते हैं. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था. टेस्ट हो या वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में उनका जलवा है. क्रिकेट के मैदान पर रन बनाने से लेकर वह कमाई के मामले में भी बहुत आगे हैं.  

करोंड़ो की संपत्ति के मालिक
विराट कोहली के फैंस उन्हें किंग कोहली के नाम से भी पुकारते हैं. उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1046 करोड़ रुपये है. विराट की सालाना औसत कमाई करीब 15 करोड़ रुपये है. जबकि महीनेभर में वे करीब 1,25,00,000 रुपये कमाते हैं. कमाई के मामले में विराट कोहली की दुनिया के 100 सबसे धनी खिलाड़ियों में शामिल हैं. 

BCCI से मिलते हैं इतने करोड़ रुपये 
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड A के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं. इससे इन्हें करोड़ों की कमाई होती है. जबकि हर साल आईपीएल के जरिए भी वे मोटी कमाई करते हैं. BCCI के A+ कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. हालांकि, मैच फीस की अगर बात करें तो गेम के फॉर्मेट के हिसाब से उन्हें मैच फीस दी जाती है. 

सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं विराट
विराट कोहली की सोशल मीडिया से भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है. इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 267 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें Most Loved स्पोर्ट्सस्टार बनाते हैं. वहीं वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रतन टाटा सहित 297 लोगों को फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम रिच लिस्ट पर टॉप-20 में भा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) के बाद विराट कोहली ही अकेले एशियन हैं, जिसके अनुसार कोहली अपनी एक इंस्टग्राम पोस्ट के लिए करीब 8.9 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

विज्ञापन और इन्वेस्टमेंट से भी होती है कमाई 
कोहली ने कई कंपनियों इन्वेस्टमेंट भी किया हुआ है, जहां से उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है. उनकी कमाई में एक बड़ा हिस्सा एंडोर्समेंट से भी आता है. विराट मान्यवर (Manyawar), एमपीएल (MPL) , पेप्सी (Pepsi) , फिलिप्स (Philips), फास्टट्रैक (Fastrack) , ऑडी( Audi) , एमआरएफ (MRF), हीरो (Hero) , प्यूमा (Puma) जैसे ब्रांड के विज्ञापनों से मोटा पैसा कमाते हैं. जबकि इन्वेस्टमेंट की बात करें तो कोहली ने Blue Tribe, Chisel Fitness, Nueva, Galactus Funware, Technology Pvt. Ltd, Sport Convo और Digit जैसी कंपनियों के शेयरों में निवेश किया हुआ है.  


खुद का ब्रैंड व लग्जरी लाइफस्टाइल 
विराट कोहली का अपना खुद का ब्रैंड भी है, जिसका नाम वन8 कम्यून (One8 commune) है. कोहली ने 'वन8 कम्यून' नाम से दिल्ली, बैंगलोग में रेस्तरां की एक श्रृंखला खोली है और हाल ही में मुंबई स्थित दिवंगत सिंगर किशोर कुमार (Kishor Kumar) का बंगला किराए पर लेकर वन8 कम्यून' रेस्तरा की शाखा खोली है. कोहली की लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जरी है. उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें Audi Q7,  Audi RS5, Audi R8 LMX, Audi A8L W12 Quattro,  Land Rover Vogue  शामिल हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

10 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

14 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

9 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

9 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

12 hours ago