होम / ताकत खेल की / डिजिटल पर फ्री में देख सकेंगे IPL, लेकिन इस तरह से कट जाएगी जेब!

डिजिटल पर फ्री में देख सकेंगे IPL, लेकिन इस तरह से कट जाएगी जेब!

Viacom18 ने JioCinema पर फ्री लाइव स्ट्रीम के घोषणा जरूर की है, लेकिन ऑनलाइन मैच देखने में कितना डेटा खर्च होगा ये भी एक बड़ा सवाल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • कंचन श्रीवास्तव 

Viacom18 ने कुछ वक्त पहले यह घोषणा करते हुए सबको चौंका दिया था कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 को भारत में JioCinema ऐप पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार है जब लीग को मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इससे पहले, Disney+ Hotstar, Airtel, Vodafone और Jio जैसे प्लेटफॉर्म ने IPL की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन अनिवार्य किया हुआ था.

3 घंटे के लिए 2 GB
Viacom18 ने JioCinema पर फ्री लाइव स्ट्रीम के घोषणा जरूर की है, लेकिन ऑनलाइन मैच देखने में कितना डेटा खर्च होगा ये भी एक बड़ा सवाल है. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि 3 घंटे के मैच में औसतन कम से कम 2 GB डेटा की जरूरत होगी. हालांकि भारत को दुनिया का सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध कराने वाला देश कहा जाता है, इसकी कीमत लगभग 14 रुपए प्रति GB है. इसका मतलब जियो ऐप पर लाइव मैच देखने के लिए यूजर्स को 28 रुपए खर्च करने होंगे.

इतना भी सस्ता नहीं
एक एक्सपर्ट ने कहा, 'कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ़ 52 दिनों में खेले जाएंगे. इसका मतलब यह है कि मोबाइल या कनेक्टेड टीवी पर सभी 74 मैच देखने के लिए 2,072 रुपए के डेटा की आवश्यकता होगी, जो कि अधिकांश भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए सस्ता तो बिल्कुल नहीं हो सकता है'. वायकॉम18 को उम्मीद है कि वह आईपीएल प्रसारण जगत में एक बड़े नाम के रूप में उभरेगा. मीडिया नेटवर्क अपने मुफ्त आईपीएल ऑफर के माध्यम से 500 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना चाहता है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के ताजा कस्टमर डेटा के अनुसार, रिलायंस जियो का एक्टिव सब्सक्राइबर बेस वर्तमान में लगभग 425 मिलियन है.

पूरा मैच देखने की उम्मीद कम
डेटा कॉस्ट फैक्टर की व्याख्या करते हुए, एक Jio अधिकारी ने कहा- हम सभी उपयोगकर्ताओं से मोबाइल फोन पर आईपीएल के पूरे मैच देखने की उम्मीद नहीं करते. औसतन, लोग एक घंटे से भी कम समय देखते हैं, जिसके लिए मोटे तौर पर 0.5 GB की आवश्यकता होती है. इतना डेटा अक्सर सभी ऑपरेटरों के अधिकांश डेटा प्लान में उपलब्ध होता है. वायकॉम18 के एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि टेलीकॉम कंपनियां विशेष प्रचार के तौर पर आईपीएल के दौरान सस्ते डेटा प्लान पेश करेंगी'. टूर्नामेंट को अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, भोजपुरी, ओडिया, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सहित 12 भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

5 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

1 hour ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

34 minutes ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

1 hour ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

3 hours ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

3 hours ago