✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024 : कौन हैं SRH के नए हिटमैन, क्यों हर कोई कर रहा इनकी तारीफ? 

IPL 2024 : कौन हैं SRH के नए हिटमैन, क्यों हर कोई कर रहा इनकी तारीफ? 

SRH ने PBKS के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पंजाब मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शानदार पारी खेली और पंजाब को हराकर जीत अपने नाम दर्ज कराई. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मंगलवार को पंजाब मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आईपीएल 2024 (IPL) का रोचक मुकाबला हुआ. इसमें हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा. पंजाब के नए होम ग्राउंड पर केवल युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) का बल्ला गरजा, जिन्होंने 37 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली. नीतीश के प्रदर्शन को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, हैदराबाद को मैच जीताने के बाद हर तरह केवल उनकी चर्चा हो रही है. तो आइए जानते हैं कौन हैं नीतीश रेड्डी और इन पर हैदराबाद ने लगाई थी कितनी बोली?

इस युवा खिलाड़ी के लिए लगी इतनी बोली
नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) का जन्म 26 मई 2003 को आंध्र प्रदेश की कोस्टल सिटी विशाखापट्टनम में हुआ, उनका पूरा नाम काकी नीतीश कुमार रेड्डी है, जिनकी उम्र 20 साल हैं. नीतीश को आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था. अब इस खिलाड़ी ने आईपीएल में जोरदार धमाका किया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए औऱ हैदराबाद के लिए छठे विकेट के लिए 20 गेंद में 50 रन की साझेदारी की. जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया. उनके इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ आईपीएल के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके भी की गई है.

पिता ने नौकरी छोड़ बेटे को क्रिकेटर बनाने पर दिया ध्यान
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को एक नया हिटमैन मिला है. इस खिलाड़ी का करियर बनाने के लिए उसके पिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी. नीतीश कुमार रेड्डी एक साधारण परिवार से आते हैं. पिता ने उनका करियर बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी और पूरा फोकस नीतीश के करियर को बनाने पर लगा दिया था. पिता की मेहनत रंग लाई और नीतीश एक अच्छे क्रिकेटर बनकर उभरे हैं. वो आईपीएल में शानदार खेल दिखा रहे हैं. 

कम उम्र में शानदार रिकॉर्ड
नीतीश ने अपने करियर में कुल 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 20 की औसत से 566 रन निकले, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान नीतीश रेड्डी ने गेंदबाजी करते हुए 17 मैचों में 52 विकेट भी चटकाए हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और 27 जनवरी 2020 को ओंगोल में आंध्र बनाम केरल के मैच में एफसी में पदार्पण किया. वहीं, 20 फरवरी 2021 को इंदौर में आंध्र बनाम विदर्भ के मैच में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने 04 नवंबर 2021 को वडोदरा में आंध्र बनाम जे+के के मैच में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और उन्हें अब तक 9 टी20 मैच खेलने का मौका मिल चुका है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

13 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

9 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

10 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

10 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

14 hours ago