होम / ताकत खेल की / क्रिकेट के महाकुंभ World Cup 2023 से Indian Economy को मिलेगा बूस्ट!

क्रिकेट के महाकुंभ World Cup 2023 से Indian Economy को मिलेगा बूस्ट!

क्रिकेट फैन्स के लिए World Cup 2023 दिवाली से कम नहीं है तो दूसरी तरफ वर्ल्ड-कप से भारतीय इकॉनमी को बूस्ट भी मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 2 बजे से क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले वर्ल्ड-कप 2023 (World Cup 2023) का पहला मैच खेला जाएगा. 2011 के बाद चौथी बार भारत वर्ल्ड-कप की मेजबानी कर रहा है और भारतीय फैन्स एक बार फिर भारत को क्रिकेट वर्ल्ड-कप जीतते हुए देखना चाहते हैं. वर्ल्ड-कप का आयोजन कुल 10 शहरों में किया जाएगा और कुल 45 दिनों के दौरान 10 टीमों के बीच 48 मैच खेलकर विश्वविजेता का फैसला किया जाएगा.

World Cup 2023 से होगा इतना फायदा
एक तरफ जहां क्रिकेट फैन्स के लिए ये वर्ल्ड-कप (World-Cup) दिवाली से कम नहीं है वहीँ दूसरी तरफ इसी वर्ल्ड-कप की बदौलत भारतीय इकॉनमी को बूस्ट भी मिलेगा. हाल ही में BOB (Bank Of Baroda) ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है और इस रिपोर्ट में BOB ने विस्तृत रूप से बताया है कि भारतीय इकॉनमी के किन क्षेत्रों में हमें कितना बूस्ट देखने को मिल सकता है. पब्लिक सेक्टर के जाने माने बैंक BOB ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताते हुए कहा है कि इस वर्ल्ड-कप (World Cup 2023) की बदौलत भारतीय इकॉनमी (Indian Economy) को लगभग 18,000-20,000 करोड़ रुपयों का फायदा हो सकता है. इसके साथ ही BOB ने यह दावा भी किया है कि वर्ल्ड-कप से सबसे ज्यादा फायदा सर्विस सेक्टर को होगा और वर्ल्ड-कप 2023 को लगभग 25 लाख लोग 10 शहरों में देखेंगे. 

World Cup 2023 से किन सेक्टरों को होगा फायदा?
इसके साथ ही BOB (Bank Of Baroda) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ल्ड-कप (World Cup 2023) का आयोजन एक ऐसे वक्त पर किया गया है जिस वक्त पर भारत में फेस्टिव सीजन भी चल रहा होगा और इसीलिए भारत को अपनी रिटेल मांग में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है. साथ ही बैंक ने यह भी कहा है कि सर्विस क्षेत्र के साथ-साथ भारतीय एविएशन (Aviation), ट्रांसपोर्ट (Transport) और हॉस्पिटैलिटी (Hospitality) क्षेत्रों को भी वर्ल्ड-कप 2023 की बदौलत काफी बूस्ट मिलेगा. 

व्यूअरशिप में भी होगी बढ़ोत्तरी
इस रिपोर्ट में BOB ने वर्ल्ड-कप 2023 (World Cup 2023) की टिकट बिक्री में भी जबरदस्त वृद्धि होने के आसार जताए हैं. बैंक ने कहा है कि स्टेडियम की क्षमता और टिकट शुल्कों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर सभी मैचों के दौरान सभी स्टेडियम अपनी क्षमता के अनुसार 100% भरे रहते हैं तो टिकट की बिक्री से ही 1600-2200 करोड़ रुपयों जितनी कमाई हो सकती है. साथ ही बैंक ने यह दावा भी किया है कि इस वर्ल्ड-कप में व्यूअरशिप में भी इजाफा देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि 2019 में आयोजित हुए वर्ल्ड-कप (World Cup 2019) के दौरान लगभग 552 मिलियन दर्शकों ने TV एवं OTT पर वर्ल्ड कप का आनंद उठाया था. 

किस क्षेत्र को कितनी होगी कमाई?
शानदार वर्ल्ड-कप 2023 (World Cup 2023) के दौरान स्पॉन्सरशिप और TV राइट्स के माध्यम से ही 10,500-12,000 करोड़ रुपयों की प्राप्ति हो सकती है. इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जहां विदेशी टूरिस्टों की बदौलत भारतीय इकॉनमी को 450-600 करोड़ रुपयों की प्राप्त हो सकती है, वहीं घरेलु यात्रियों की बदौलत भारत को 150-200 करोड़ रुपयों की प्राप्ति हो सकती है. रेस्टोरेंट, कैफे और घर पर मैच देख रहे दर्शकों की बदौलत स्क्रीनिंग और फूड डिलीवरी बिजनेस को 4000-8000 करोड़ रुपयों की प्राप्ति हो सकती है. इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र को 750-1000 करोड़ जितनी कमाई हो सकती है. आपको बता दें कि अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में 40-60% की वृद्धि हो सकती है और अन्य शहरों में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में 20 से 30% की वृद्धि देखने को मिल सकती है और भारत के एविएशन सेक्टर के लिए यह जानकारी काफी जरूरी साबित हो जाती है.
यह भी पढ़ें:  PNB के कारोबार में हुई वृद्धि, शेयरों में आया उछाल; अब 3% गिरावट के साथ कर रहे ट्रेड!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

11-March-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

2 weeks ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

2 weeks ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

2 weeks ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

2 weeks ago