होम / ताकत खेल की / Ind Vs NZ: कैसा रहेगा मौसम, कैसी है पिच? नई पिच पर खेला जाएगा मुकाबला?

Ind Vs NZ: कैसा रहेगा मौसम, कैसी है पिच? नई पिच पर खेला जाएगा मुकाबला?

जानिए Ind vs NZ के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई में मौजूद वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) को आज सुबह से ही तैयार किया जा रहा है. ये तैयारी भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए की जा रही है. 5 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए क्रिकेट के महाकुंभ, वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का सेमीफाइनल (Ind vs NZ) आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बदल गई मुकाबले की जगह
आपको बता दें कि हाल ही में एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में पिच को लेकर थोड़ा हेरफेर हुआ है. पहले भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच खेला जाने वाला मुकाबला एक नई और फ्रेश पिच पर खेला जाना था लेकिन अब खबर आ रही है कि यह मुकाबला पुरानी पिच पर ही खेला जाएगा और यह वही पिच है जिस पर अभी तक वर्ल्ड कप 2023 के 3-4 मैच खेले जा चुके हैं.

Ind vs NZ, पुराना हिसाब है बाकी
आपको बता दें कि भारत ने आखिरी बार साल 2011 में वर्ल्ड कप जीता था और यह मुकाबला भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था. इससे पिछले वाले वर्ल्ड कप यानी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का सेमीफाइनल भी भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच ही खेला गया था और उस मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की बात करें तो अभी तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और अभी तक खेले गए 9 मुकाबलों में से भारत एक भी मुकाबला नहीं हारा है. इसी वजह से पॉइंट्स टेबल (World Cup Points Table) में भारत सबसे शीर्ष पर है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड है, जो खेले गए कुल 9 मुकाबलों में से 5 मुकाबले जीती है और 4 मुकाबले हारकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. 

कैसी है पिच और कैसा रहेगा मौसम?
भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच खेला जाने वाला आज का मुकाबला ये तय करेगा कि फाइनल्स में कौन पहुंचता है. जहां एक तरफ शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम है, वहीं दूसरी तरफ जिद्दी कीवी हैं, जो किसी भी मैच में अपनी पूरी जान झोंक देते हैं और अंत समय में भी मुकाबले को अपनी तरफ पलट सकते हैं. ज्यादातर दर्शकों को यही लगता है कि क्रिकेट सिर्फ बैट और बॉल का खेल है लेकिन ऐसा नहीं है. आपको बता दें कि पिच और मौसम जैसे कारक भी हैं जो किसी खेल की नियति तय करते हैं. अगर पिच की बात कारें तो वानखेड़े स्टेडियम की पिच काफी बैलेंस्ड है. अगर वानखेड़े में खेले गए मुकाबलों की बात करें तो यहां खेले गए पिछले 10 मुकाबलों का औसत स्कोर 318 रन है. अगर भारत टॉस जीतकर पहले खेलता है तो यह हमारे लिए एक अच्छा संकेत हो सकता है. मौसम की बात करें तो आज दिन में सब ठीक रहने की संभावना है, हालांकि शाम में थोड़े बादल देखे जा सकते हैं पर जैसे जैसे रात ढलेगी वैसे-वैसे ठंड बढ़ेगी और बादल कम होंगे.
 

यह भी पढ़ें: नहीं रहे Subrata Roy: एक चाहत ने सबकुछ दिलाया, दूसरी में सबकुछ गंवा दिया

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago