होम / ताकत खेल की / Harsha Bhogle ने खुद बताया, फर्स्ट ODI कॉमेंट्री के लिए मिले थे कितने पैसे

Harsha Bhogle ने खुद बताया, फर्स्ट ODI कॉमेंट्री के लिए मिले थे कितने पैसे

क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कॉमेंट्री की दुनिया में 40 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने बताया है कि उन्हें पहले मैच के लिए कितना पैसा मिला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आप क्रिकेट का शौक रखते हों या नहीं, लेकिन आपने हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) का नाम जरूर सुना होगा. हर्षा दुनिया के शानदार क्रिकेट कॉमेंटेटर्स में शुमार हैं, वह क्रिकेट से जुड़े विज्ञापनों में भी नजर आ जाते हैं. अपने एक अलग अंदाज के चलते उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. हर्षा भोगले को कॉमेंट्री की दुनिया में काम करते हुए 40 साल हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपनी पहली पेमेंट की स्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. उन्होंने बताया है कि ODI कॉमेंट्री के लिए दूरदर्शन से उन्हें कितना पैसा मिला था. 

इस तरह मिला पहला ब्रेक
हर्षा भोगले ने बताया है कि उन्हें कॉमेंट्री में पहला ब्रेक 10 सितंबर, साल 1883 को मिला था. भोगले ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर दूरदर्शन से मिले इन्विटेशन की स्लिप शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा है - आज से चार दशक (40 साल) पहले इसी दिन मुझे अपना पहला ODI कॉमेंट्री ब्रेक मिला था. मुझे आज भी याद है कि मैं अवसरों की तलाश में था और DD-हैदराबाद प्रड्यूसर ने मुझे ये मौका दिया. मैच से एक शाम पहले, मैं सामान्य टी-शर्ट पहनकर रोलर पर बैठा था. अगले दिन, मेरे पास दो कॉमेंट्री स्टिंट्स थे. अगले 14 महीनों में मुझे दो और ODI और एक टेस्ट मैच की कॉमेंट्री का अवसर मिला. मैं इसके लिए सभी का आभारी रहूंगा.

हर तरफ से मिल रही बधाई
भोगले ने दूरदर्शन से मिले इन्विटेशन की जो स्लिप शेयर की है, उसमें उनकी फीस का भी जिक्र है. इस लिप पर ऊपर दूरदर्शन लिखा है और नीचे फीस के तौर पर 350 रुपए अंकित हैं. जिसका मतलब है कि हर्षा को अपनी पहली कॉमेंट्री के लिए 350 रुपए मिले थे. ये वनडे मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर, 1983 को खेला गया था. उस दिन से आज तक हर्षा भोगले अपनी कॉमेंट्री से सभी को प्रभावित करते आ रहे हैं. अपने करियर के 40 साल पूरा करने के मौके पर हर्षा को अपने फैंस और शुभचिंतकों से बधाई मिल रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 day ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

8 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 hour ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

1 hour ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago