होम / ताकत खेल की / India Vs Pakistan की बदौलत Disney+ Hotstar ने बनाया ये रिकॉर्ड!

India vs Pakistan की बदौलत Disney+ Hotstar ने बनाया ये रिकॉर्ड!

India vs Pakistan की बदौलत Disney+ Hotstar ने बनाया ये रिकॉर्ड!

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में क्रिकेट की दीवानगी अलग ही लेवल पर है. और जब बात भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मैच की हो, तो ये दीवानगी एक अलग ही रूप धारण कर लेती है. अब हाल ही में खबर आ रही है कि कल हुए भारत और पाकिस्तान के मैच की बदौलत डिज्नी (Disney) के विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म, डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. 

प्लेटफार्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
11 सितंबर को एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान हुए भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के क्रिकेट मैच को डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर 28 मिलियन से ज्यादा लोग देख रहे थे और अब यह रिकॉर्ड बन चुका है. आपको बता दें कि डिज्नी+ हॉटस्टार का इस्तेमाल करके आप स्मार्टफोन पर मुफ्त में ऑनलाइन क्रिकेट मैच स्ट्रीम कर सकते हैं और माना जा रहा है कि इसी एक फीचर की बदौलत विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यह रिकॉर्ड बना पाया है. इससे पहले डिज्नी+ हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा दर्शक, 2019 में हुए ICC वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के मुकाबले के दौरान दर्ज किये गए थे और तब इनकी संख्या 25.3 मिलियन थी.

सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड
भारत के किसी भी मैच में दर्ज की गई ये दर्शकों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है. BCCI के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें फिलहाल Disney+ Hotstar की तरफ से बयान का इंतजार है. किसी भी क्रिकेट मैच में दर्ज की गई दर्शकों की सबसे ज्यादा संख्या का रिकॉर्ड फिलहाल जिओ सिनेमा (JioCinema) के नाम है. भारतीय प्रीमियर लीग (IPL 2023) के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के बीच खेले गए मुकाबले में जिओ सिनेमा पर एक साथ 32 मिलियन से ज्यादा दर्शक मौजूद थे और किसी क्रिकेट मैच के दौरान दर्ज की गई दर्शकों की सबसे ज्यादा संख्या का रिकॉर्ड इसी क्रिकेट मुकाबले के नाम है. 

सब्स्क्राइबर बेस में आई कमी
पिछली तीन तिमाहियों के दौरान डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ने अपने लगभग 21 मिलियन सबस्क्राइबर्स खो दिए हैं. इसकी वजह से विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म का पेड यूजर बेस कम होकर 40.4 मिलियन सबस्क्राइबर्स पर पहुंच गया है. जबकि अक्टूबर 2022 में डिज्नी+ हॉटस्टार के पेड यूजर्स की संख्या 61 मिलियन से ज्यादा हुआ करती थी. आपको बता दें कि IPL की स्ट्रीमिंग का जिम्मा अब डिज्नी+ हॉटस्टार के पास नहीं है और माना जा रहा है कि इसी वजह से प्लेटफॉर्म के सब्स्क्राइबर बेस में कमी आई है.
 

यह भी पढ़ें: अब और आसानी से मिलेंगे Mamaearth के प्रोडक्ट्स, जानिए क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 day ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

29 minutes ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

3 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

8 minutes ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

43 minutes ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

1 hour ago