✕

होम / ताकत खेल की / धोनी ने पत्नी के नाम 2.5 करोड़ में खरीदी जमीन, जानिए और कहां-कहां कितनी है उनकी प्रॉपर्टी

धोनी ने पत्नी के नाम 2.5 करोड़ में खरीदी जमीन, जानिए और कहां-कहां कितनी है उनकी प्रॉपर्टी

धोनी अभी रांची में ही 7 एकड़ के फॉर्म हाउस में पूरे परिवार के साथ रहते हैं. इस फॉर्म हाउस का नाम है- कैलाशपति.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जमकर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. खबर सामने आई है कि उन्होंने झारखंड की राजधानी रांची में एक और जमीन खरीदी है. धोनी रांची के ही रहने वाले हैं और वर्तमान में भी इसी शहर में एक फॉर्म हाउस में रहते हैं.

14373 स्क्वॉयर फीट जमीन की कीमत 2.5 करोड़ रुपये
रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने रांची के पंचवटी पुरम में 33 डिसमिल यानी लगभग 14373 स्क्वॉयर फीट जमीन खरीदी है. उन्होंने इस जमीन की रजिस्ट्री पत्नी साक्षी धोनी के नाम कराई है. मुख्य सड़क से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर स्थित इस जमीन के लिए धोनी ने 2.5 करोड़ रुपये दिए हैं. यह पूरी तरह से आवासीय प्लॉट है और इसके आस-पास कई आलीशान मकान बने हुए हैं. यह भी दावा किया जा रहा है कि धोनी जल्द ही इस प्लॉट पर एक और घर बनवाने वाले हैं और भविष्य में वे इसी घर में शिफ्ट हो जाएंगे.

अभी 7 एकड़ के फॉर्म हाउस में रहते हैं धोनी
धोनी अभी रांची में ही 7 एकड़ के फॉर्म हाउस में पूरे परिवार के साथ रहते हैं. इस फॉर्म हाउस का नाम है- कैलाशपति. यह फॉर्म हाउस रांची के सिमलिया में स्थित है. धोनी ने इस फॉर्म हाउस को आलीशान रिजॉर्ट की तरह बनाया है, जिसमें इंडोर स्टेडियम भी है. इसके अलावा स्वीमिंग पुल और अल्ट्रा मॉडर्न जिम भी है. धोनी ने अपने इस फॉर्म हाउस में नेट प्रैक्टिसिंग के लिए एक मैदान भी बनाया है. उन्होंने अंदर ही बहुत बड़ी पार्किंग बनाई हुई है, जिसमें उनकी सभी लग्जरी कारें और बाइक्स हैं.

रांची में है एक और घर
धोनी का रांची में एक और घर है, जो हरमू हाउसिंग कॉलोनी में है. उन्होंने यह घर जिस जमीन पर बनाई है, उसे झारखंड सरकार ने उन्हें दी थी. धोनी ने यह घर भी काफी आलीशान बना रखा है. इस घर में उन्होंने एक बार पूरी टीम इंडिया को डिनर पार्टी दी थी.

खेती के लिए 9 करोड़ रुपये में खरीदी 24 एकड़ जमीन
यही नहीं, धोनी के नाम नगड़ी के बारीडीह में 24 एकड़ जमीन है. हालांकि यह आवासीय प्लॉट नहीं है, बल्कि खेती के लिए है. यह जमीन रिंगरोड से 3 किमी. की दूरी पर स्थित है. इस जमीन की कीमत 9 करोड़ रुपये है. धोनी ने इसकी रजिस्ट्री पर ही 63.88 लाख रुपये खर्च किए थे.

पुणे और मुंबई में भी है धोनी का घर
रांची के अलावा धोनी ने पुणे और मुंबई में भी घर खरीदा है. उन्होंने पुणे के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसायटी में घर खरीदा है. इसके अलावा पिछले साल ही उन्होंने मुंबई में भी एक घर खरीदा था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago