होम / ताकत खेल की / क्रिकेट भी होगा ओलंपिक्स में शामिल? IOC ने दिया जवाब!

क्रिकेट भी होगा ओलंपिक्स में शामिल? IOC ने दिया जवाब!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा IOC के 141वें सेशन का आयोजन 14 अक्टूबर को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट और फ्लैग फुटबॉल समेत पांच अन्य खेलों को 2028 में लॉस एंजेलेस में होने वाले ओलंपिक खेलों (Olympic Games) में शामिल करने का सुझाव दिया गया था. अब हाल ही में खबर आ रही है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी द्वारा इन सुझावों को मंजूरी दे दी गई है. 

IOC के सुझावों पर लगेगी मोहर
2028 में लॉस एंजेलेस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने कहा है कि वह चाहते थे कि क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, स्क्वाश और बेसबॉल-सॉफ्टबॉल जैसे खेलों को ओलंपिक में शामिल किया जाये. आपको बता दें कि IOC के नियमों के तहत हर मेजबान शहर अपने द्वारा एक खेल का सुझाव दे सकता है. ओलंपिक कमिटी के प्रेसिडेंट थॉमस बाख (Thomas Bach) ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि इन सुझावों को IOC के एग्जीक्यूटिव्स के द्वारा एक पैकेज के रूप में मंजूर किया गया है. IOC के सेशन की शुरुआत रविवार से होगी और इस दौरान IOC के सुझावों पर मोहर लगाई जायेगी. 

भारत में होगा IOC सेशन
IOC प्रेसिडेंट थॉमस बाख ने गुरूवार को एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता की और इस मीटिंग का आयोजन मुंबई के Jio वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में हुआ था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा IOC के 141वें सेशन का आयोजन 14 अक्टूबर को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में किया जाएगा. आपको बता दें कि IOC सेशन IOC के सदस्यों के लिए एक प्रमुख मीटिंग का काम करता है. साथ ही आपको यह भी बता दें कि ओलंपिक खेलों को लेकर सभी महत्त्वपूर्ण फैसले IOC के सेशनों में ही लिए जाते हैं. 

बढ़ेगी भारत के मेडलों की संख्या?
यह दूसरी बार है जब भारत द्वारा IOC सेशनों के आयोजन की मेजबानी की जायेगी. पहली बार भारत द्वारा IOC के सेशनों का आयोजन 40 साल पहले किया गया था. इससे पहले IOC के 83वें सेशन का आयोजन साल 1983 में भारत द्वारा किया गया था. यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है. अब क्योंकि क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल कर लिया गया है, ऐसे में देखना होगा कि क्या भारत के ओलंपिक मेडलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है? 
 

यह भी पढ़ें: अब भारत को जल्‍द मिल सकेगी विदेशी Real State निवेश की जानकारी, इस फोरम पर हुआ समझौता 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

1 week ago

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड रन, बड़े शॉट्स और दमदार गेंदबाजी का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और करीबी मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के आंकड़े क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रोमांच को भी दर्शाते हैं.

11-March-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago