होम / ताकत खेल की / BCCI की गतिविधियां 'दुकान' के समान जो करती हैं केवल कमाईः सुप्रीम कोर्ट

BCCI की गतिविधियां 'दुकान' के समान जो करती हैं केवल कमाईः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक चैरिटी संस्था न मानते हुए दुकान माना है क्योंकि इसकी गतिविधियों से सिर्फ कमाई होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक चैरिटी संस्था न मानते हुए "दुकान" माना है क्योंकि इसकी गतिविधियों से सिर्फ कमाई होती है. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गतिविधियां व्यावसायिक प्रकृति की हैं और कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) अधिनियम के प्रावधानों के संदर्भ में इसे ‘दुकान’ कहा जा सकता है. अदालत ने कहा कि ईएसआई अधिनियम केंद्र द्वारा बनाया गया कल्याणकारी कानून है और इस अधिनियम में इस्तेमाल किए गए शब्दों से संकीर्ण अर्थ नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि यह इसके अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए बीमा करता है. 

हाईकोर्ट ने नहीं की है कोई त्रुटि

न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि ईएसआई अधिनियम को लागू करने के लिए बीसीसीआई को एक "दुकान" मानने और विचार करने में ईएसआई न्यायालय और/ या उच्च न्यायालय द्वारा कोई त्रुटि नहीं की गई है. शीर्ष अदालत इस सवाल से निपट रही थी कि क्या बीसीसीआई को 18 सितंबर, 1978 की अधिसूचना के अनुसार एक "दुकान" कहा जा सकता है और क्या ईएसआई अधिनियम के प्रावधान बीसीसीआई पर लागू होंगे या नहीं. बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि बीसीसीआई कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 की धारा 1 (5) के प्रावधानों के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी 18 सितंबर, 1978 की अधिसूचना के अनुसार "दुकान" के अर्थ के अंतर्गत आता है. 

ये गतिविधियां चलाकर बीसीसीआई कमाई करती है

बीसीसीआई द्वारा की जा रही व्यवस्थित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए, क्रिकेट मैचों के टिकटों की बिक्री, मनोरंजन प्रदान करना, कीमत के लिए सेवाएं प्रदान करना, अंतरराष्ट्रीय दौरों से आय प्राप्त करना और इंडियन प्रीमियर लीग से पैसा कमाती है. इसके अलावा वो टीवी, रेडियो, ओटीटी और डिजिटल राइट्स बेचकर भी करोड़ों रुपये कमाती है. संस्था के द्वारा आजतक किसी तरह का कोई परोपकारी काम नहीं किया है और ये केवल और केवल धनार्जन में ही लगी रहती है. 

दुकान की परिभाषा के अंदर लाएं

शीर्ष अदालत ने कहा कि "दुकान" शब्द को पारंपरिक अर्थों में समझा और व्याख्या नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह ईएसआई अधिनियम के उद्देश्य की पूर्ति नहीं करेगा कोर्ट ने कहा कि ईएसआई अधिनियम के प्रयोजनों के लिए "दुकान" शब्द को एक विस्तृत अर्थ सौंपा जा सकता है.

बीसीसीआई ने कही ये बात

शीर्ष अदालत में बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि इसकी प्रमुख गतिविधि क्रिकेट/खेल को प्रोत्साहित करना है और इसलिए इसे ईएसआई अधिनियम को लागू करने के प्रयोजनों के लिए "दुकान" की परिभाषा के भीतर नहीं लाया जाना चाहिए, इसका कोई सार नहीं है.

VIDEO: गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे FASTag इस तरह होगी टोल टैक्स की वसूली

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 week ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago