होम / शुभ लाभ / मिलिए उस ज्योतिष से, जिसने T-20 फाइनल को लेकर जो कहा, वो सच साबित हुआ

मिलिए उस ज्योतिष से, जिसने T-20 फाइनल को लेकर जो कहा, वो सच साबित हुआ

अंक ज्योतिष के हिसाब से हर अल्फाबेट का अपना एक नंबर होता है. इन्हीं नंबरों के आधार पर भविष्य का आकलन किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिकेट को लेकर भारतीयों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. क्रिकेट सीजन को हमारे देश में फेस्टिवल सीजन की तरह सेलिब्रेट किया जाता है. सड़क से लेकर टीवी चैनलों पर बस क्रिकेट की ही चर्चा होती रहती है. ICC T-20 वर्ल्ड के दौरान भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर ये माहौल अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया. अधिकांश न्यूज चैनल ज्योतिषयों की टीम लेकर बैठ गए और मैच के परिणाम का अनुमान लगाने लगे. अंकों का गुणा-भागकर इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि भारत अंग्रेजों को पटखनी देने में सफल रहेगा, लेकिन हुआ इसके एकदम उलट.     

जो कहा, सही साबित हुआ 
टीम इंडिया सेमीफाइनल बुरी तरह हारी और ज्योतिषयों की भविष्यवाणी वाली क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. हालांकि, इस दौरान एक शख्स ऐसा भी था, जिसने फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो एकदम सटीक साबित हुई. उनका नाम है JC चौधरी. न्यूमरोलॉजिस्ट और वास्तु एक्सपर्ट चौधरी ने फाइनल मुकाबले को लेकर जो कुछ कहा, वो एकदम सही साबित हुआ. JC चौधरी को आपने आकाश इंस्टीट्यूट के विज्ञापनों में भी देखा होगा, इस इंस्टीट्यूट की स्थापना उन्होंने ही की थी. 

इस तरह लगाया अनुमान
अब समझते हैं कि आखिर उन्होंने कैसे मैच के परिणाम का सटीक अनुमान लगाया. चौधरी न्यूमरोलॉजिस्ट हैं, यानी उन्हें नंबरों के खेल में महारत हासिल है. अंक ज्योतिष के हिसाब से हर अल्फाबेट का अपना एक नंबर होता है. इन्हीं नंबरों के आधार पर भविष्य का आकलन किया जा सकता है. चौधरी ने फाइनल के रिजल्ट की भविष्यवाणी के लिए कुल 8 पैरामीटर सेट किए. इसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और इंग्लैंड के कप्तान Jos Butler से लेकर स्टेडियम, शहर और देश के नंबर के आधार पर दोनों टीमों को अंक दिए गए. उदाहरण के तौर पर अंक ज्योतिष के अनुसार बाबर आजम का नंबर 3 था और बटलर का 1. 

इंग्लैंड से कम थे पाकिस्तान के अंक
3 नंबर पर Jupiter यानी बृहस्पति ग्रह रूल करता है और 1 पर सूर्य, दोनों ही ग्रह अच्छे और पॉजिटिव हैं. इस तरह, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले. इसके बाद स्टेडियम, शहर, देश और दोनों टीमों के नाम और कप्तानों की जन्म तिथि के नंबरों के आधार पर अंक दिए गए. संख्याओं के गुणा-भाग में चौधरी ने पाया कि ऑस्ट्रेलिया का नंबर पाकिस्तान के लिए नेगेटिव है और इंग्लैंड के लिए पॉजिटिव. यानी पाकिस्तान को 0 अंक मिले और इंग्लैंड को 1. इसी तरह जब कुल संख्याओं की गिनती की गई, तो पाकिस्तान के नंबर इंग्लैंड से कम आए, जिसका मतलब था कि मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ेगा और वही हुआ. 
इस तरह चौधरी ने जो कुछ कहा था, उसकी एक-एक बात सही साबित हुई. बता दें कि JC चौधरी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ, उद्यमी, प्रेरक वक्ता और समाजसेवी हैं. उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड की स्थापना करके, बच्चों का भविष्य संवारने का काम किया.

18 को बताएंगे अंक शास्त्र का महत्व
International Numerology Day और डॉक्टर JC चौधरी के जन्मदिन के मौके पर 18 नवंबर को दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें चौधरी न्यूमरोलॉजिस्ट के बारे में बात करेंगे. वह समझाएंगे कि अंक शास्त्र की हमारे जीवन में कितनी अहम भूमिका है और इससे किस तरह भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है. चौधरी मानते हैं कि इस विद्या की सटीकता 70% तक हो सकती है. कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

5 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

4 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

8 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

6 hours ago