होम / शुभ लाभ / श्री कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य कार्यक्रम के लिए हो जाइए तैयार, फिल्मी हस्तियां भी आ रहीं

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य कार्यक्रम के लिए हो जाइए तैयार, फिल्मी हस्तियां भी आ रहीं

इस भव्य कार्यक्रम में देश भर से प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियां, राजनेता, सनातन धर्म के विद्वान, शिक्षाविद् व अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इस जन्माष्टमी, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के साथ भव्य व दिव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आनंद उठाने के लिए तैयार हो जाएं. कोविड -19 महामारी के दौरान जन्माष्टमी के लगातार दो वर्चुअल उत्सवों के बाद, इस वर्ष अपने वार्षिक ऑन-ग्राउंड जन्माष्टमी आयोजन की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा स्थापित व संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डी.जे.जे.एस.) 18 और 19 अगस्त 2022 को डी.डी.ए. ग्राउंड, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली में शाम 7 बजे से विशाल दो-दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रहा है.

इस विशेष सामाजिक-सांस्कृतिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम का लाइव वेबस्ट्रीम 19 अगस्त 2022, सायं 7:30 बजे से रात्री 12 बजे संस्थान के यूट्यूब चैनल से विश्वभर में प्रसारित किया जाएगा. संस्थान पिछले तीन दशकों से हर वर्ष जन्माष्टमी को केवल बाह्य स्वरुप में ही नहीं बल्कि इसकी वास्तविक भावना से मना रहा है. यह कार्यक्रम केवल कृष्ण झांकियों, मटकी-फोड़ लीलाओं और भजन संकीर्तन आदि परंपरागत रीतियों तक ही सीमित नहीं है अपितु इसमें श्री कृष्ण के जीवन घटनाओं पर आधारित रोमांचक संगीतमय नाटकों और ज्ञानवर्धक आध्यात्मिक प्रवचनों का अनूठा समावेश प्रस्तुत किया जाएगा.

जहां एक ओर दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के संन्यासी शिष्यों द्वारा प्रस्तुत मनोरम नृत्य-नाटिकाएं आपको द्वापर युग में वापस ले जाएंगी. वहीं दूसरी ओर गुरुदेव के ब्रह्मज्ञानी समर्पित शिष्यों के आध्यात्मिक प्रवचन, कृष्ण लीलाओं में निहित गहरे सार को आपके समक्ष रखेंगे. "श्री कृष्ण को ही नहीं, श्री कृष्ण की भी माने" के विषय पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य श्री कृष्ण के बारे में समाज में प्रचलित मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ लोगों को कृष्ण भक्ति के वास्तविक सार से परिचित कराना भी है.

संस्थान के प्रतिनिधि ने बताया कि अध्यात्म के प्रयोगात्मक विज्ञान ब्रह्मज्ञान के माध्यम से जब एक जिज्ञासु अंतर्घट में श्री कृष्ण का साक्षात्कार करता है तब ही वास्तव में उनके जीवन आदर्श उसके जीवन में उतरते हैं और वह सच्ची कृष्ण भक्ति को प्राप्त करता है. इस भव्य कार्यक्रम में देश भर से प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियां, राजनेता, सनातन धर्म के विद्वान, शिक्षाविद् व अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी.

हर साल लगभग 3 लाख से अधिक लोग इस विलक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हैं और इस वर्ष आयोजकों का मानना है कि यह संख्या कई गुना अधिक होगी. इस बात को ध्यान रखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. कार्यक्रम में आने वाले जिज्ञासुओं के लिए वाहन पार्किंग की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही कार्यक्रम में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना व असुविधा से बचा जाए.

इस कार्यक्रम कि विभिन्न विशेषताओं में जो बात सबसे प्रमुख है, वह है स्वयं सेवा की भावना. यह भव्य कार्यक्रम, नाम प्रसिद्धि और धन प्राप्त करने की इच्छा से प्रेरित प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा नहीं, बल्कि श्री आशुतोष महाराज जी के निस्वार्थ ब्रह्मज्ञानी युवा शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जो मात्र एक ही भावना से प्रेरित हैं और वह है- अपने गुरुदेव के श्री चरणों में सेवा अर्पित करना.

यह आयोजन किसी विशेष आयु वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सभी आयु वर्गों के लिए प्रेरणाएं समाहित हैं. ऑन-ग्राउंड इवेंट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा व इवेंट संबंधित अन्य जानकारी www.djjs.org/janmashtami पर उपलब्ध है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

8 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 hour ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

1 hour ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago