होम / रियल एस्टेट / Real Estate हुआ बूम-बूम, दामों में हुई बेतशाह वृद्धि

Real Estate हुआ बूम-बूम, दामों में हुई बेतशाह वृद्धि

एक्‍सपर्ट कहते हैं कि महामारी के बाद, लोगों ने घर के स्वामित्व को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है, जो नई आवासीय परियोजनाओं के विकास के साथ-साथ भूमि पार्सल की मांग को भी बढ़ावा दे रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पोस्‍ट कोविड के बाद देखने में आ रहा है दिल्‍ली एनसीआर से लेकर देश के कई अन्‍य शहरों में जमीन के दामों में इजाफा हुआ है. पिछले सप्ताह दौलत कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्री कोविड समय की तुलना में टियर 1 शहरों में जमीन की कीमतें 20% से 200% के बीच बढ़ी हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुग्राम और हैदराबाद दो ऐसे शहर हैं जहां जमीन के दामों में 200% से ज्‍यादा बढ़ोत्‍तरी हुई है.

कीमतों में हुआ है 19 से 79 प्रतिशत तक इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि दौलत कैपिटल के अनुसार, जमीन की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी गुरुग्राम/हैदराबाद में बेचे गए अपार्टमेंट की औसत कीमतों में दिखती है जहां उनके दामों में 19-79% तक की बढ़ोत्‍तरी हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि MMR और पुणे 2 ऐसे बाजार हैं, जिन पर नजर रखे जाने की जरूरत है. क्‍योंकि यहां कीमतें 20% और 70% के बीच बढ़ी हैं और खाली फलैटों की संख्‍या में 12-20 महीनों के दौरान पिछले एक दशक के निचले स्तर पर आ गई है. जबकि मुंबई और पुणे में तैयार कुल इन्वेंट्री में तैयार रेडी टू मूव इंवेंट्री का शेयर (4-5%) तक है. इस सेक्‍टर में काम करने वाले बड़े कारोबारी इस बात से सहमत हैं कि प्रमुख शहरों में भूमि और अपार्टमेंट दोनों की कीमतों में वृद्धि हुई है.

गुरुग्राम में भी हुआ है जमीन की कीमत में इजाफा 
प्रापर्टी एक्‍सपर्ट कहते हैं कि 'कोविड से पहले, गुरुग्राम में जमीन की कीमतें 30,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति वर्ग गज के बीच थीं, और अब 1.25 लाख रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंच गई हैं. यह वहां के अपार्टमेंट की सेल हुए फलैटों की कीमतों में दिखाई देता है. गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन में नई लॉन्चिंग महामारी से पहले 5,500-7,000 वर्ग फुट के मुकाबले 17,000-23,000 रुपये प्रति वर्ग फुट पर हो रही है. द्वारका एक्सप्रेसवे पर, जो जमीन प्री कोविड से पहले 3000-4,000 रुपये प्रति वर्ग फुट बिक रही थी. आज उसके दाम 12,000-14,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गए हैं.

हैदराबाद में दिख रहा है नया बदलाव 
एक्‍सपर्ट कहते हैं कि हैदराबाद में कीमतों के अलावा, अपार्टमेंट का आकार भी बढ़ रहा है और उनमें लक्जरीनेस की भी डिमांड बढ़ रही है. ये इस शहर ने पहले कभी नहीं देखा है.  'कोविड से पहले, टू बेडरूम के लिए  1,200 वर्ग फुट और थ्री बेडरूम के लिए 1,800 वर्ग फुट की डिमांड थी. सबसे बड़ा 2,400 वर्ग फुट था. अब वे 7,000-10,000 वर्ग फुट के अपार्टमेंट लॉन्च कर रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि डेवलपर्स विशेष रूप ये गगनचुंबी इमारतों के प्रत्येक फलोर पर सिंगल अपार्टमेंट भी लॉन्‍च कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के विपरीत जहां जमीन की आपूर्ति सरकार द्वारा नियंत्रित की जाती है, हैदराबाद में अच्छी जमीन की उपलब्धता और बेहतर बुनियादी ढांचा है. उन्होंने कहा, "गुरुग्राम में, जमीन का नियंत्रण पूरी तरह से सरकार के पास है जबकि हैदराबाद में ज्‍यादा और बेहतर जमीन उपलब्‍ध है. बेंगलुरु में भी, महामारी से पहले की अवधि की तुलना में जमीन की कीमतों में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हुई है.

एक्‍सपर्ट कहते हैं कि प्लॉट से विकसित हुए आवासीय और अपार्टमेंटों में कीमतें 2,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 4,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई हैं और आवासीय कीमतें 5,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से 10,000 रुपये प्रति वर्ग फुट को छू रही हैं. वो ये भी कहते हैं कि 'बेंगलुरु में सीबीडी (सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट) में जमीन की कीमतें अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गई हैं. लेकिन कीमतों में हुए इजाफे ने जमीनों के सौदे को प्रभावित  नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनारॉक के अनुसार, शीर्ष 8 शहरों ने 68 भूमि सौदे देखे हैं, जबकि में 2022 पिछले 9 महीनों 1,656 एकड़ जमीन का सौदा हुआ है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में, इन शहरों में 925 एकड़ के लिए सिर्फ 20 भूमि सौदे बंद हुए थे. डेवलपर्स सहमत हैं कि आवासीय बाजारों में वृद्धि के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है.

वजह ये भी है जमीन के दामों में इजाफे की
 एक्‍सपर्ट कहते हैं कि 'कोविड के बाद जमीन की कीमतों में वृद्धि का एक सामान्य चलन रहा है, जो मुख्य रूप से सेल में तेजी, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सुधार के कारण हुआ है. कम रेग्‍यूलेटरी बाधाओं के साथ भूखंडों की कमी के कारण भी जमीन की कीमत में वृद्धि हुई है. उदाहरण के लिए, द्वारका एक्सप्रेसवे में जमीन की कीमतों में 50% की वृद्धि हुई है. एक्‍सपर्ट ये भी कहते हैं कि भूमि की कीमत और निर्माण लागत में वृद्धि ने डेवलपर्स को अपनी परियोजनाओं के दामों को बढ़ाने के लिए मजबूर किया है. वो कहते हैं  कि इसके कारण 'हमने गुरुग्राम में अपनी कुछ मौजूदा परियोजनाओं की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी है.' एक और एक्‍सपर्ट कहते हैं कि “गुरुग्राम में रियल एस्टेट बाजार और इसके सूक्ष्म बाजारों में 2022 में असाधारण वृद्धि देखी गई है, जो इसे एनसीआर में मौजूद रियल एस्टेट साइटों के शीर्ष पर पहुंचाती है. गुरुग्राम में, घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे जमीन की कीमतें बढ़ रही हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago