होम / रियल एस्टेट / Amazon Web Services ने यहां की बड़ी लैंड डील, जानें क्या है कंपनी का इरादा

Amazon Web Services ने यहां की बड़ी लैंड डील, जानें क्या है कंपनी का इरादा

अमेजन वेब सर्विसेज ने मुंबई के पास ठाणे जिले में 1800 करोड़ रुपए में 60 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेजन वेब सर्विसेज ने एक बड़ी लैंड डील की है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने मुंबई के पास ठाणे जिले में 1800 करोड़ रुपए में 60 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है. अमेजन वेब सर्विसेज ने यह जमीन Ananta Landmarks से ली है. यह सौदा 21 अक्टूबर को किया गया था. हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

बनेगी डेटा सेंटर फैसिलिटी!
रिपोर्ट के अनुसार, माजीवाड़ा क्षेत्र के बलकुम पाड़ा में स्थित इस जमीन का इस्तेमाल डेटा सेंटर फैसिलिटी स्थापित करने के लिए किया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि यह एक प्राइम लैंड है, जो आवासीय परिसरों और मॉल से घिरा हुआ है. यहां से भिवंडी रोड भी करीब है. इस संबंध में अब तक Amazon और Ananta Landmarks की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

रेंट पर भी ली है जमीन
इस साल अगस्त में, अमेजन डेटा सर्विसेज इंडिया ने मुंबई के पवई इलाके में लार्सन एंड टुब्रो से 2 साल के पट्टे पर 5.5 एकड़ जमीन ली थी. इसके अलावा, कंपनी ने सितंबर में ठाणे और मुंबई में 4,51,037.54 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस भी लिया था, जिसका सालाना किराया 74.91 करोड़ रुपए है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले 36 महीनों के लिए हर 12 महीने में किराए में 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी और शेष 144 महीनों के लिए हर 12 महीने में रेंट 3.5 प्रतिशत बढ़ जाएगा. अमेज़न ने यह ऑफिस स्पेस रहेजा कॉर्प की सहायक कंपनी न्यूफाउंड प्रॉपर्टीज से किराए पर लिया है.

बढ़ रहा डेटा सेंटर बाजार
भारत के डेटा सेंटर बाजार में पिछले पांच वर्षों में 14 बिलियन डॉलर का निवेश देखने को मिला है और संचयी फंडिंग 2025 तक 20 बिलियन डॉलर को पार कर सकती है. रिपोर्ट बताती है कि COVID महामारी के चलते टेक्नोलॉजी को अपनाने में तेजी आई है और डेटा उपयोग में काफी वृद्धि हुई है. दिल्ली-एनसीआर, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता में भारत के डेटा सेंटर मार्केट का 25 प्रतिशत हिस्सा है. माना जा रहा है कि मुंबई सप्लाई एडिशन का नेतृत्व करेगा और इसके बाद बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली-एनसीआर का स्थान होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago