होम / रियल एस्टेट / Ram Mandir की चमक से निखरी Ayodhya पर आया रियल एस्टेट कंपनियों का दिल

Ram Mandir की चमक से निखरी Ayodhya पर आया रियल एस्टेट कंपनियों का दिल

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन अगले साल जनवरी में किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir, Ayodhya) निर्माण के चलते रियल एस्टेट (Real Estate) कंपनियों की शहर में दिलचस्पी बढ़ गई है. कई रियल एस्टेट डेवलपर अयोध्या में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं. इस बीच, Lodha Group के 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HOABL) ने राम की नगरी में करीब 300 करोड़ रुपए का निवेश किया है. HOABL ने अयोध्या में 25 एकड़ जमीन खरीदी है, जिस पर अगले साल जनवरी से प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. 

1200 करोड़ का होगा कुल निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' ने जनवरी 2024 में एक प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनाई है. रिपोर्ट्स में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) समुज्जवल घोष के हवाले से बताया गया है कि यह प्रोजेक्ट राम मंदिर से लगभग 12 से 15 मिनट की दूरी पर स्थित है. कंपनी की अयोध्या को लेकर बड़ी योजना है. HOABL अगले तीन से चार वर्षों में लगभग 1200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. 300 करोड़ का मौजूदा निवेश इसी योजना का हिस्सा है.  

ये भी पढ़ें - लंदन में खरीदी 1446 करोड़ की हवेली, क्या भारत छोड़ रही है Poonawalla फैमिली?

इतनी होगी प्लॉट की कीमत
HOABL ने अयोध्या में 25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है. कंपनी आवश्यक नियामक मंजूरी हासिल कर रही है. उसकी योजना अगले साल राम मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या में 200-250 प्लॉट बेचने की है. प्लॉट की कीमत की बात करें, तो 1250 वर्ग फुट के प्लॉट के लिए बिना टैक्स के 1.8 करोड़ रुपए के आसपास हो सकती है. HOABL का यह प्रोजेक्ट लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर स्थित है और अयोध्या के राम मंदिर से इसकी दूरी 12-15 मिनट की है. अयोध्या एयरपोर्ट से इस प्रोजेक्ट तक पहुंचने में लगभग 20 मिनट लगेंगे. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' ने अयोध्या में निवेश की घोषणा की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

6 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

1 week ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago